लाइव न्यूज़ :

Bihar: नीतीश कुमार ने फिर जनादेश का अपमान किया, अपनी विश्वसनीयता खो दी, चिराग बोले-बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 9, 2022 19:31 IST

Bihar Political Crisis: पटना में जदयू मुख्यालय में 'नीतीश सबके हैं' पोस्टर लगाया हुआ दिखा है। नीतीश कुमार के NDA छोड़ने के बाद राजद के साथ गठबंधन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव पटना में राजभवन पहुंचे।पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने और नए सिरे से चुनाव कराए जाने की मांग की।नीतीश कुमार ने एक बार फिर जनादेश का अपमान किया है।

नई दिल्लीः लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला किया। चिराग ने कहा कि आज के बाद मुख्यमंत्री जी की विश्वसनीयता शून्य है। जिस जंगल राज का विकल्प बनकर आए थे उसी के साथ सरकार बना ली।

लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर शपथ लिया कि मिट्टी में मिल जाऊंगा पर भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा उसी भाजपा के साथ 2017 में ये चले गए। कैसे कोई ऐसे मुख्यमंत्री पर विश्वास रखेगा जो खुद अपने शब्दों पर नहीं टिकते। इसलिए मैं चाहता हूं कि बिहार को चुनाव में जाना चाहिए।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। ये जोड़ तोड़ की सरकार बनाना सही नहीं है, आपकी कोई नीति, विचारधारा, सिद्धांत है कि नहीं? राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़कर बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने दूसरी बार जनादेश का अपमान किया है।

पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने और नए सिरे से चुनाव कराए जाने की मांग की। बिहार में नीतीश के इस्तीफे के बाद तेज हुई राजनीतिक हलचल के बीच चिराग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन में आ गए और कहा कि भगवा दल ने वह सब स्वीकार किया जो मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार चाहते थे।

उन्होंने कहा कि यहां तक कि भाजपा ने उनके लिए अपनी नीतियों तक से समझौता किया। चिराग ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, ‘‘नीतीश कुमार ने एक बार फिर जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने अपनी विश्वसनीयता खो दी है...यह मजाक है क्या? एक बार आप किसी के साथ सरकार बनाते हो और दूसरी बार किसी और के साथ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्यपाल से आग्रह करूंगा कि वह राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की अनुशंसा करें। नए जनादेश के लिए विधानसभा चुनाव कराया जाना चाहिए।’’ यह पूछे जाने पर कि ताजा राजनीतिक परिस्थितियों में उनकी क्या भूमिका होगी, चिराग ने कहा, ‘‘इस बारे में मैंने कोई फैसला नहीं किया है।’’

भाजपा के सहयोगी बनें रहेंगे, मोदी जैसा नेता मिलना नामुमकिन : केंद्रीय मंत्री पारस

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (राजग) में उथल-पुथल के बीच, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को जोर दिया कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ रहेगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा दूसरा नेता मिलना नामुमकिन है।

पारस ने अपनी पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद कहा, "हमारी पार्टी 100 प्रतिशत भाजपा के साथ है।" बैठक में भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और दिग्गज दलित नेता रामविलास पासवान के नेतृत्व में 2014 में भाजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया गया था और उनकी पार्टी उस फैसले पर कायम रहेगी।

रामविलास पासवान के छोटे भाई पारस पासवान का यह निर्णय अहम है क्योंकि उन्होंने चिराग पासवान के नेतृत्व के खिलाफ लोजपा का विभाजन किया था और उन्हें (पारस को) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) का समर्थन प्राप्त था।

कुमार 2020 के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के चिराग पासवान के फैसले से नाखुश थे। पारस ने कहा, "मोदी जैसा नेता मिलना नामुमकिन है। वह देश की जरूरत हैं। मैं जब तक राजनीति करूंगा, मैं राजग में रहूंगा।" लोकसभा में उनकी पार्टी के पांच सदस्य हैं। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :बिहारलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवाननीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार