लाइव न्यूज़ :

इजरायली तकनीक से लैस होंगे बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स, वॉल रडार सिस्टम की खरीदारी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2025 17:39 IST

एलईडी ड्रैगन लाइट (50) और वॉकी-टॉकी (50) लिया जाएगा, जो तेज रोशनी और बेहतर संचार व्यवस्था के लिए काम आयेगा।

Open in App
ठळक मुद्देएसटीएफ 20 मीटर दूर से 12 इंच मोटी दीवार के पीछे छिपे अपराधी की हरकत देख सकेगी।मकान में छिपे अपराधी की सटीक लोकेशन का पता लगेगा और बिना जोखिम के कार्रवाई मुमकिन होगी। उपयोग इजरायल समेत कई देशों की स्पेशल फोर्स कर रही हैं।

पटनाः बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए नीतीश सरकार ने अब बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स  को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने एसटीएफ  के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से इजरायली तकनीक से लैस कई घातक लेकिन फोर्स के लिए सेफ उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है। इस कदम को बिहार में क्राइम कंट्रोल की दिशा में तकनीकी क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। इसमें वॉल रडार सिस्टम की खरीदगी की जाएगी, जिससे एसटीएफ 20 मीटर दूर से 12 इंच मोटी दीवार के पीछे छिपे अपराधी की हरकत देख सकेगी।

इससे मकान में छिपे अपराधी की सटीक लोकेशन का पता लगेगा और बिना जोखिम के कार्रवाई मुमकिन होगी। इसके साथ ही कॉर्नर शॉट वेपन (2 यूनिट) भी खरीदा जाएगा। यह हथियार कैमरा और स्क्रीन से लैस होता है, जिससे जवान बिना खुद सामने आए, कोने के पीछे से छिपे अपराधी को सटीक निशाना बना सकता है। इसका उपयोग इजरायल समेत कई देशों की स्पेशल फोर्स कर रही हैं।

वहीं, नॉन लीथल इनकैपेसिटिंग डिवाइस (10 यूनिट) मंगाई जाएगी। जिससे गोली चलाए बिना अपराधी को निष्क्रिय करने वाला ये डिवाइस भी एसटीएफ के पास होगा। वहीं, नाइट विजन डिवाइस (10) भी होगा, जिससे रात के अंधेरे में ऑपरेशन को सफल बनाने में काम आएगा। वहीं, एलईडी ड्रैगन लाइट (50) और वॉकी-टॉकी (50) लिया जाएगा, जो तेज रोशनी और बेहतर संचार व्यवस्था के लिए काम आयेगा।

जबकि हल्के टेंट (80) भी लिए जाएंगे, जिससे फील्ड ऑपरेशन के दौरान अस्थायी कैम्पिंग के लिए काम किया जाएगा। ये हाईटेक हथियार एसटीएफ को अर्बन एनकाउंटर, बंधक संकट और ऑपरेशन क्लीन जैसे खतरनाक अभियानों में बढ़त दिलाएंगे। सबसे अहम है कि अब जवानों की जान को जोखिम में डाले बिना दीवार के पीछे छिपे अपराधियों को ढूंढ कर मारा जा सकेगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारइजराइलBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज