लाइव न्यूज़ :

बिहार: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला; गुस्साई ग्रामीणों ने घेर कर पीटा, जान बचाकर भागे जवान

By अंजली चौहान | Updated: April 7, 2023 11:01 IST

ग्रामीणों से मार खाने के कारण कई पुलिस वाले घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पुलिस वालों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देनवगाछिया में पुलिस बल पर ग्रामीणों ने किया हमला ग्रामीणों के हमला करने के बाद जान बचाकर पुलिस वाले भागे ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी की पत्नी से मारपीट की

भागलपुर: बिहार के भागलपुर के नवगाछिया के डीमाहा गांव में पुलिस की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। बीती रात पुलिस की एक टीम गांव में दाखिल हुई थी।

इस दौरान पुलिस एक आरोपी की तलाश कर रही थी लेकिन गुस्साएं ग्रामीणों ने पुलिस को ही घेर कर उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी की पत्नी और बच्चे के साथ मारपीट की है, जिसके बाद गांववाले गुस्से में आ गए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोपालपुर थाना की पुलिस टीम थाना क्षेत्र के डीमाहा गांव में आरोपी प्रदीप मंडल को पकड़ने गई थी। इस दौरान पुलिस आरोपी की तलाशी कर रही थी और तभी उसकी पत्नी के साथ पुलिस ने मारपीट कर दी।

महिला को पीटने के दौरान पुलिस की लाठी गलती से गोद में लिए 6 दिन के बच्चे को लग गई, जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए। 

पुलिस ने गांववालों को समझाने और शांत कराने की कोशिश की। मगर ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मजबूरन पुलिस ने गांववालों पर लाठी चार्ज कर दिया। ऐसे में गांववाले और उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस को टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। जान बचाने के लिए पुलिस को आखिकार गांव से भागना पड़ा। 

घटना के बाद गांव में कई थानों की पुलिस मामले को शांत कराने के लिए पहुंची। कई थानों की पुलिस बल की जब गांव में तैनाती की गई तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रदीप मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, उसकी पत्नी ने पुलिस से पीटाई का आरोप लगया है। दूसरी ओर ग्रामीणों से मार खाने के कारण कई पुलिस वाले घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पुलिस वालों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :Bihar Policeभागलपुरक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह