लाइव न्यूज़ :

बिहार: राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर पहुंची सीबीआई टीम, जमीन के बदले रेलवे में नौकरी मामले में जांच

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2023 11:52 IST

सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के पटना स्थित घर पहुंची है। सामने आई अपुष्ट जानकारी के अनुसार जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई टीम पहुंची है।

Open in App

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर सोमवार सुबह सीबीआई की टीम पहुंची। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में पूछताछ करने के लिए सीबीआई टीम राबड़ी देवी के घर पहुंची है। 

'सीबीआई की ओर से ये तलाशी या छापा नहीं है' 

शुरुआत में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे सीबीआई की ओर से छापा बताया गया। हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि आवास पर कोई तलाशी नहीं हुई या कोई छापा नहीं मारा जा रहा। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी कथित घोटाला मामले में जांच कर रही है। सीबीआई का दल मामले में आगे की जांच के सिलसिले में ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचा है। 

राबड़ी देवी सहित उनके पति और पूर्व में रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव भी मामले में आरोपी हैं। मीसा भारती भी इस मामले में आरोपी हैं। आईआरसीटीसी संबंधित इस घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भी लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित 14 आरोपियों को समन जारी कर 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। 

लालू के रेल मंत्री रहते नौकरी देने में हुआ था घोटाला!

लैंड फॉर जॉब स्कैम का यह मामला तब का है जब लालू प्रसाद 2004 से 2009 के बीच रेलवे मंत्री थे। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने आरोपियों को 15 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। 

इससे पहले इसी साल की शुरुआत में जनवरी में सीबीआई के अधिकारियों ने बताया था उन्हें को ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले के सिलसिले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए केंद्र की मंजूरी मिल गई है। सीबीआई ने पिछले साल सात अक्टूबर को लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ रेलवे में कथित नियुक्ति के बदले में लालू के परिवार के सदस्यों को जमीन उपहार में देने या बेचने को लेकर आरोपपत्र दाखिल किया था। 

हालांकि, आरोप पत्र का संज्ञान लिया जाना लंबित था। लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और रेलवे के एक पूर्व महाप्रबंधक को भी सीबीआई की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में आरोपी के रूप में नामजद किया गया था।

टॅग्स :राबड़ी देवीबिहार समाचारलालू प्रसाद यादवआईआरसीटीसीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?