लाइव न्यूज़ :

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और सुधाकर पर हमला, पप्पू यादव ने कहा-थूकचटवा नेता

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2023 17:52 IST

बिहारः जाप प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सुधाकर सिंह भाजपा के अनुकंपा पर आए हैं और इशारे पर काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबाप-बेटे अक्सर किसानों के मामले में चुप क्यों हो जाते हैं?जगदानंद सिंह नीतीश कुमार से लड़कर दिखाएं।बाप-बेटे की संपत्ति की जांच होनी चाहिए।

पटनाः जाप प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उनके बेटे विधायक सुधाकर सिंह पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने जगदानंद सिंह को थूकचटवा नेता करार दिया है। पप्पू यादव ने कहा है कि एक ऐसा नेता जो सिर्फ समाजवाद का ढोंग करता है, हकीकत में वह सिर्फ गरीबों का शोषण करता है।

वह ऐसे नेता हैं, जिनकी किसी से नहीं बनी। जिस नीतीश कुमार को लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री बनाया, उसी पर लगातार सवाल उठाकर वह लालू प्रसाद के पीठ में खंजर भोंकने का काम कर रहे हैं। पप्पू यादव ने इस दौरान पर जगदानंद पर बेटे सुधाकर सिंह का समर्थन करने का आरोप भी लगाया।

पप्पू यादव ने कहा कि सुधाकर सिंह भाजपा के अनुकंपा पर आए हैं और वह उनके इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितना सुधाकर सिंह ने बोला, उतना अगर दूसरे लोग बोले होते तो कब का पार्टी से निकाल दिए होते, बेटे को क्यों नहीं निकाले? उन्होंने कहा कि किसानों के हमदर्द बनने वाले बाप-बेटे अक्सर किसानों के मामले में चुप क्यों हो जाते हैं?

चुनाव आता है तो बक्सर से लड़ते हैं, लेकिन इस मामले में चुप्पी क्यों? पप्पू यादव ने जगदानंद सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि अपने थूक फेंक दिया तो चांटा क्यों? उन्होंने आरोप लगाया कि जगदानंद ऐसे नेता रहे, जिनकी कभी भी नीतीश कुमार से नहीं बनी, वह हमेशा उनके खिलाफ ही रहे। वह कभी नहीं चाहते थे कि महागठबंधन में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए।

मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर जगदानंद सिंह में इतनी हिम्मत है तो वह नीतीश कुमार से लड़कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि बाप-बेटे की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता है कि इन बाप-बेटों को तेजस्वी और लालू बर्दास्त कैसे कर रहे हैं? उन्हें तो सबसे पहले पार्टी से लात मारकर बाहर कर देना चाहिए।

दोनों बाप-बेटे तेजस्वी को अपना नेता नहीं मानते हैं। वहीं, बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा हिंदू धर्मग्रंथ रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री को इस तरह के बयान से बचना चाहिए।

यह फालूत की चीजों में उलझने के बदले राज्य में जो बीएसएससी और बीपीएससी में पेपर लीक हो रहा है, उसको रोकने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है कि रामचरितमानस का कोई लाइन गलत हो? लेकिन पूरी रामचरितमानस पर और राम के कैरेक्टर पर सवाल उठाना पूरी तरह गलत है। ऐसे लोगों को अपनी जबान कंट्रोल रखना चाहिए।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवपप्पू यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार