लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कुमार की जदयू विधायकों की संख्या के लिहाज से भले ही तीसरे नंबर पर हो, लेकिन धन के मामले में है सबसे अव्वल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2023 17:47 IST

बिहार की चार प्रमुख पार्टियों में जदयू सबसे धनवान पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। वहीं राजद के खाते में नील बटा सन्नाटा है। यही हाल कांग्रेस का भी है। कांग्रेस की बिहार इकाई के नेता रूटीन खर्च चलाने में अक्सर हांफते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश की पार्टी जदयू संख्याबल में भले तीसरे नंबर की हो, लेकिन धन के मामले में पहले नंबर पर हैविधायकों की संख्या के हिसाब से बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद की माली हालत बेहद खराब हैवहीं देश की सबसे आमिर पार्टी कही जाने वाली भाजपा के बिहार के खाते में महज 51 लाख रुपये हैं

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू संख्याबल के लिहाज से भले बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी हो, लेकिन धन के मामले में वह पहले नंबर की पार्टी है। जबकि विधायकों की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी राजद की माली हालत बेहद खराब है। वहीं देश की सबसे आमिर पार्टी कही जाने वाली भाजपा के बिहार के खाते में महज 51 लाख रुपये हैं।

बिहार की चार प्रमुख पार्टियों में जदयू सबसे धनवान पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। वहीं राजद के खाते में नील बटा सन्नाटा है। यही हाल कांग्रेस का भी है। कांग्रेस की बिहार इकाई के नेता रूटीन खर्च चलाने में अक्सर हांफते रहते हैं। जबकि कम्युनिस्ट पार्टियां तो अपने खर्च के लिए अपने विधायकों का वेतन ले लेती हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जदयू ने जनवरी 2022 के आखिरी हफ्ते में ‘स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह’ अभियान शुरू किया। जिसके तहत पार्टी के खाते में कुल 71 करोड़ आए। हालांकि पार्टी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है। चुनाव आयोग और एडीआर के अनुसार साल 2020-21 में जदयू को कुल 65.31 करोड़ मिले थे।

जदयू के प्रदेशभर में 76 लाख से ज्यादा सदस्य हैं। इनके मेंबरशिप (प्रति 5 रुपया) का रुपया खाते में है। पार्टी, अपने विधायकों से हर महीने 500 रुपया लेती है। वहीं, बिहार भाजपा के खाते में 51 लाख है। इसके आलावा ‘आजीवन सहयोग निधि’ के सदस्य भी पार्टी को चंदा देते हैं।

इस संबंध में कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि किसी तरह काम चल जाता है। 1 करोड़ सदस्यों का सदस्यता शुल्क (5-5 रुपया) सुरक्षित है। विधायक व विधान पार्षद से 6 हजार व सांसद से 10 हजार लिया जाता है। अब इसे बढ़ाकर इनसे क्रमश: 10 और 25 हजार रुपए लेने की बात है। जबकि राजद के कोषाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि पार्टी का बैंक बैलेंस लगभग जीरो है। सिर्फ 1 करोड़ सदस्यों के मेंबरशिप का 10-10 रुपया खाते में है। रूटीन खर्च बहुत दिक्कत से पूरा होता है। चंदा की बड़ी रकम नहीं मिलती। 79 विधायक, 14 एमएलसी हैं। इनसे हर माह 10-10 हजार लिया जाता है। इसी से रूटीन खर्च चलता है। साल 2019-20 में राजद पर 3.24 करोड़ की देनदारी थी। पार्टी की इस स्थिति का एक कारण ईडी और सीबीआई की जांच भी शामिल है।

इसके आलावा बिहार कांग्रेस का 1.55 करोड़ बैंक में फिक्स है। इसका सूद, रूटीन खर्च में मददगार है। यहां 35 स्टाफ हैं। इनके वेतन पर हर माह करीब 4 लाख रुपए खर्च होता है। विधायकों से पैसा लिया जाता है। 28 लाख नए मेंबर बने हैं। मेंबरशिप का 5-5 रुपया बैंक में है। सबसे बड़ी बात है कि पार्टी को बिहार में चंदा नहीं मिलता। बीच-बीच में दिल्ली से पैसा आता है। कहा जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस के बिहार के नेता इसलिए थोड़ा निश्चिंत हैं, चूंकि चुनावी मौके पर उनको दिल्ली से बड़ी मदद आ जाती है। सपा, बसपा बहुत अमीर है, मगर बिहार में उनका चुनावी वजूद केवल कहने भर को रहा है। ऐसे में जदयू, राजद, भाकपा माले (लिबरेशन) जैसी पार्टियां, आर्थिक मोर्चे से ज्यादा सरोकार रखी हुई हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह