लाइव न्यूज़ :

Bihar: पटना में 9 हॉक 132 जेट विमान आसमान में दिखाएंगे कलाबाजी, शौर्य दिवस के मौके एयर शो कार्यक्रम का आयोजन

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2025 15:46 IST

Bihar : पटना एसपी ट्रैफिक और जिला अधिकारी ने कहा है कि लोगों की सुविधा के लिए मौके पर ट्रैफिक कंट्रोल बूथ, मेडिकल टीम, और जलपान केंद्र भी लगाए जाएंगे।

Open in App

Bihar : राजधानी पटना के आसमान में 22 और 23 अप्रैल को एक या दो नहीं बल्कि कुल नौ हॉक 132 जेट विमान कलाबाजी दिखाएंगे। शौर्य दिवस के मौके पर सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम के द्वारा एयर शो का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर जेपी गंगा पथ पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भीड़-प्रबंधन, प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से तैयारियां हो रही हैं। इसके लिए पटना के ट्रैफिक में कुछ बदलाव भी किया गया है।

साथ ही, इस एयर शो को देखने के लिए आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था संबंधित निर्देश जारी गए हैं। इन दोनों दिन दोपहर 12 बजे तक इस इलाके में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।

भारतीय वायु सेना के जांबाज पायलट गंगा के ऊपर आसमान में रोमांचक स्टंट और करतब दिखाएंगे। इस आयोजन में सुखोई, हेलीकॉप्टर और अन्य लड़ाकू विमानों द्वारा एरियल शो प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह आयोजन युवाओं, छात्रों और आम जनता के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। गंगा पथ के बीच 22 और 23 अप्रैल को सुबह से दोपहर 12 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। शो के दौरान आम नागरिकों और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। सुरक्षा कारणों से क्षेत्र में ड्रोन, पतंगबाजी या अन्य उड़ान वाली गतिविधियों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

यह एयर शो भारतीय वायु सेना की ओर से युवाओं को सैन्य सेवाओं के प्रति प्रेरित करने, देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने, और रक्षा क्षेत्र की आधुनिक तकनीक से परिचय कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साथ ही, यह आयोजन गंगा पथ जैसे प्रमुख लोकेशन पर पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि घोषित समय और क्षेत्र में यात्रा न करें। ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं।सुरक्षा व्यवस्था को बाधित करने वाली कोई भी गतिविधि न करें। पटना एसपी ट्रैफिक और जिला अधिकारी ने कहा है कि लोगों की सुविधा के लिए मौके पर ट्रैफिक कंट्रोल बूथ, मेडिकल टीम, और जलपान केंद्र भी लगाए जाएंगे। गंगा के किनारे होने वाला यह एरियल शो पटना के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा।

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी