लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए इफ्तार पार्टी को लेकर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- कभी पूजा का प्रसाद नहीं बांटा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2023 18:27 IST

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि इससे वोट बैंक की राजनीति को साधा जा रहा है। बहुसंख्यक देश में नवरात्र जैसे त्यौहार में कभी पूजा और प्रसाद नहीं बांटा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देविजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सत्ता के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही हैकहा- उन्हें नवरात्र में पूजा करने और प्रसाद वितरण करने में शर्म आती हैउन्होेने वोट बैंक की राजनीति के लिए इफ्तार पार्टी करने का आरोप लगाया

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से 7 अप्रैल को आयोजित की गई दावत-ए-इफ्तार को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि इससे वोट बैंक की राजनीति को साधा जा रहा है। बहुसंख्यक देश में नवरात्र जैसे त्यौहार में कभी पूजा और प्रसाद नहीं बांटा जाता है। उन्होंने शनिवार को कहा कि सत्ता के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना कहा कि जिस तरह से बहुसंख्यक देश मे बहुसंख्यक को आहत किया जा रहा है, इससे देश कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां की सभ्यता है, संस्कृति है कि नवरात्र के समय पूजा-पाठ होता है। प्रसाद वितरण होता है, लेकिन वह लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसा नहीं करते हैं। उन लोगों को नवरात्र में पूजा करने और प्रसाद वितरण करने में शर्म आती है। वहीं वोट बैंक की राजनीति के लिए इफ्तार की पार्टी की जाती है। वहां उनसे तकरीर सुनी जाती है। संदेश दिलवाया जाता है कि एक खास नेता को वोट दिया जाए। इस तरह के काम से देश की सभ्यता-संस्कृति कमजोर होती है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मुख्यमंत्री आवास में 7 अप्रैल को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया था, जिसमें तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के घटक दल के नेता शामिल हुए थे। इस दौरान भाजपा ने मुख्यमंत्री का न्योता ठुकरा दिया था। पार्टी का एक भी नेता इफ्तार में शामिल नहीं हुए थे। नीतीश कुमार ने इसकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि 2017 से ही यहां इफ्तार पार्टी हो रही है। कोरोना की वजह से दो साल नहीं हुआ। भाजपा जब साथ में थी तो इफ्तार नहीं होती थी क्या?

टॅग्स :Bihar BJPबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार