लाइव न्यूज़ :

Bihar News: आईएएस संजीव हंस के बाद निर्माण कंपनी एसपी सिंगला ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, ईडी रडार पर अधिकारी, कंपनी और नेता...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 19, 2024 17:17 IST

Bihar News: संजीव हंस ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम में मैनेजिंग डायरेक्ट यानी एमडी के पद पर रहने के दौरान इस कंपनी से अवैध लेनदेन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। कंपनी के रीजनल ऑफिस सहित प्रोजेक्ट ऑफिस पर की गई। बोरिंग रोड, गंगा प्रोजेक्ट ऑफिस में ईडी की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है।

Bihar News: ईडी के द्वारा आईएएस अधिकारी व ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर की गई छापेमारी का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा था कि अब विवादों में रही निर्माण कंपनी एसपी सिंगला ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर भी शुक्रवार को ईडी ने छापेमारी की। ईडी के द्वारा यह छापेमारी सिंगला कंपनी के पटना, दिल्ली और पंचकूला समेत कई अन्य जगहों पर हुई है। आरोपों के अनुसार आईएएस अधिकारी संजीव हंस ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम में मैनेजिंग डायरेक्ट यानी एमडी के पद पर रहने के दौरान इस कंपनी से अवैध लेनदेन किया था।

ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। सूत्रों ने बताया कि ये छापेमारी कंपनी के रीजनल ऑफिस सहित प्रोजेक्ट ऑफिस पर की गई। पटना के बोरिंग रोड, गंगा प्रोजेक्ट ऑफिस में ईडी की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। ईडी की टीम ठिकानों पर दस्तावेजों की खोज और पड़ताल कर रही है।

सूत्रों के अनुसार संजीव हंस पुल निर्माण निगम के एमडी के पद पर रहने के दौरान एसपी सिंगला ग्रुप से अवैध लेनदेन के आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान संजीव हंस के घर से आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं। इस बीच मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी के रडार पर संजीव हंस के करीबी भी आ गए हैं।

ईडी की टीम ने संजीव हंस के करीबी रालोजपा के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा को पूछताछ के लिए पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया था, जहां उनसे पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार सुनील कुमार सिन्हा आईएएस अधिकारी संजीव हंस के पार्टनर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एसपी सिंगला कंपनी को बिहार में कई बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं, जिनमें से भागलपुर के सुल्तानगंज और खगड़िया के अगवानी अप्रोच पुल का काम भी इसी कंपनी को दिया गया था। यह पुल हवा के हल्के से झोंके से ढह गया था।

इस पुल का निर्माण 600 करोड़ रुपए से शुरू हुआ था, जो दो साल बाद 1800 करोड़ पहुंच गया था। इसके बाद फिर इसे 2300 करोड़ रुपये करने की कोशिश की जा रही थी। इसके अलावा सिंगला कंपनी की ओर से बनाया जा रहा एक और पुल सुपौल में भी गिर गया था। दोनों ही पुल निर्माणाधीन थे दोनों में घटिया सामग्री से निर्माण के आरोप लगाए गए।

सुपौल में निर्माणाधीन की लागत 1200 करोड़ रुपए थी। कहा जाता है कि इसमें बड़े अधिकारियों की मिलीभगत रही है और बिहार में घटिया पुलों निर्माण की लागत और समय सीमा दोनों बढ़ती चली जा रही है। वहीं, घटिया सामग्री की वजह से निर्माण के दौरान ही ध्वस्त हो रहे।

टॅग्स :बिहारप्रवर्तन निदेशालयपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?