लाइव न्यूज़ :

Bihar NDA: तेजस्वी यादव की तारीफ कर फंसे वीआईपी प्रमुख और मंत्री मुकेश सहनी, विधायक राजू सिंह ने किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2022 17:35 IST

Bihar NDA: राजद के खिलाफ लड़कर हम विधानसभा तक पहुंचे हैं. अब राजद से वीआईपी की निकटता बढ़ रही है, जो कहीं से उचित नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देराजू सिंह ने कहा वे मुकेश सहनी से मिलकर अपनी बात अपना पक्ष रखेंगे.हमारा बेस ही एंटी राजद रहा है और हम उसी पर चल रहे हैं. राजू सिंह ने कहा है कि मुकेश सहनी मजबूती के साथ अपनी पार्टी को चला रहे हैं.

Bihar NDA: बिहार एनडीए में चल रहे मौजूदा खींचतान के बीच वीआईपी पार्टी में भी बगावत के सुर दिखाई देने लगे हैं. कारण कि मुकेश सहनी ने भाजपा के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल रखा है.

इस प्रकरण में जहां मुकेश सहनी खुद को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का फॉलोवर बताते हैं तो तेजस्वी यादव को छोटा भाई बताकर आगे की राजनीति में भी दिलचस्पी दिखा चुके हैं. लेकिन मुकेश सहनी की पार्टी के विधायक ही अब उनके साथ नहीं दिख रहे हैं. इसबीच पार्टी के विधायक राजू सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहनी का यह रवैया पसंद नहीं आ रहा.

उन्होंने साफ लहजे में कह दिया है कि वो लालूवाद के विरोधी हैं और पार्टी से बढ़कर राजनीति करते हैं. राजू सिंह ने भी मुकेश सहनी और भाजपा के बीच चल रहे मतभेदों को लेकर कहा कि गठबंधन धर्म का पालन होना चाहिए. अभी जो भी चल रहा है वो सही नहीं है. उन्होंने कहा कि इसका गलत संदेश जा रहा है. उन्होंने कहा कि वीआइपी के विधायक भाजपा के साथ चुनाव मैदान में थे.

राजद के खिलाफ लड़कर हम विधानसभा तक पहुंचे हैं. अब राजद से वीआईपी की निकटता बढ़ रही है, जो कहीं से उचित नहीं है. जिसने चुनाव के पहले पीठ में छूरा मारा उसी के नजदीक जाने का मैसेज खराब जाएगा. राजू सिंह ने कहा वे मुकेश सहनी से मिलकर अपनी बात अपना पक्ष रखेंगे.

उन्होंने कहा कि हमारा बेस ही एंटी राजद रहा है और हम उसी पर चल रहे हैं. हमलोग पार्टी से आगे बढ़कर राजनीति करने वालों में हैं. राजू सिंह ने कहा है कि मुकेश सहनी मजबूती के साथ अपनी पार्टी को चला रहे हैं और निषाद आरक्षण के मसले पर उन्होंने बिल्कुल सही जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि आरक्षण के लिए मंत्री पद की कुर्सी चली जाए तो इसमें कोई हर्ज नहीं.

उन्होंने कहा कि समय के साथ बातों को बदलना हमारी फितरत में नहीं है. तेजस्वी और लालू यादव पर मुकेश सहनी के दिये बयान पर कहा कि हो सकता है अभी उनको (मुकेश सहनी) अच्छे लगने लगे हों. कब बुरे लगे कब अच्छे लगने लग गये. यहां बता दें कि गठबंधन तोड़ने की धमकी देने के बाद मुकेश सहनी के सामने अब इस बात की चुनौती आ चुकी है कि उनके फैसले के साथ कितने विधायक रहेंगे?

चूंकि खुद मुकेश सहनी भाजपा कोटे की सीट पर विधान पार्षद हैं और जीते हुए चार विधायकों में एक का निधन हो चुका है. हालांकि मुकेश सहनी ने यह भी कह दिया है कि उन्हें कोई फिक्र नहीं कि उनके विधायक साथ रहेंगे या नहीं रहेंगे? जबकि भाजपा के तरफ से ये बयान आ चुका है कि मुकेश सहनी गीदड़ भभकी देते हैं. अगर उन्हें बाहर जाना है तो जाकर दिखाना चाहिए.

टॅग्स :बिहारपटनाविकासशील इंसान पार्टी (वाआईपी)मुकेश सहनीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल