लाइव न्यूज़ :

बिहार में विधानपरिषद चुनावः भाजपा, जद(यू) उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया

By भाषा | Updated: May 28, 2019 20:49 IST

मंगलवार को उपचुनाव के लिये नामांकन का आखिरी दिन था। बिहार विधानसभा के सचिव और उपचुनाव के लिये निर्वाचन अधिकारी बटेश्वर नाथ पांडेय ने बताया कि जनता दल यू उम्मीदवार संजय झा और भाजपा उम्मीदवार राधा मोहन शर्मा ने विधान परिषद की दो सीटों के लिये अपना पर्चा भरा है।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन पत्रों की जान 29 मई को की जाएगी और 31 मई तक नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है। भाजपा के तासा और अगप के वैश्य ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए

बिहार की दो विधान परिषद सीटों पर उपचुनाव के लिये जद-यू उम्मीदवार संजय झा और भाजपा उम्मीदवार राधा मोहन शर्मा ने मंगलवार को अपना पर्चा दाखिल किया।

जरूरत पड़ने पर सात जून को इन सीटों पर चुनाव होगा। मंगलवार को उपचुनाव के लिये नामांकन का आखिरी दिन था। बिहार विधानसभा के सचिव और उपचुनाव के लिये निर्वाचन अधिकारी बटेश्वर नाथ पांडेय ने बताया कि जनता दल यू उम्मीदवार संजय झा और भाजपा उम्मीदवार राधा मोहन शर्मा ने विधान परिषद की दो सीटों के लिये अपना पर्चा भरा है।

उन्होंने बताया कि उनके पर्चे स्वीकार कर लिये गए हैं। राजग उम्मीदवारों के पर्चा भरने के दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सड़क निर्माण विभाग मंत्री नंद किशोर यादव, जदयू महासचिव और राज्यसभा सदस्य आर सी पी सिंह तथा राजग के दूसरे नेता मौजूद थे।

विधान परिषद सदस्यों भाजपा के सूरज नंदन कुशवाहा और राजद के सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन उर्फ खुर्शीद मोहसिन के निधन की वजह से इन उपचुनावों की जरूरत पड़ी है। नामांकन पत्रों की जान 29 मई को की जाएगी और 31 मई तक नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है। 

भाजपा के तासा और अगप के वैश्य ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए

भारतीय जनता पार्टी के कामाख्या प्रसाद तासा और उसकी सहयोगी असम गण परिषद के बिजेंद्र प्रसाद वैश्य ने असम में सात जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। तासा और वैश्य असम से राज्यसभा की दो सीटों के लिए उम्मीदवार बनाये गए हैं।

ये दोनों सीट 14 जून को पूर्व प्रधानमंत्री मनमेहन सिंह और अन्य कांग्रेस नेता एस कुजुर का कार्यकाल खत्म होने के कारण रिक्त हो रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि तासा और वैश्य ने असम विधान सभा के प्रधान सचिव मृगेंद्र कुमार डेका के समक्ष नामजदगी के पर्चे भरे।

इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल, राज्य भाजपा के अध्यक्ष रंजीत दास, अगप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल बोरा एवं पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के संयोजक हेमंत विश्व सरमा भी उपस्थित थे। 

टॅग्स :बिहारअसमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन