लाइव न्यूज़ :

बिहार के मंत्री ने जी-20 की बैठक को बताया केवल समय की बर्बादी, गर्मायी सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2023 15:24 IST

जदयू के मंत्री मदन सहनी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को कहा कि यह केवल समय की बर्बादी है। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देमदन सहनी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को कहा कि यह केवल समय की बर्बादी हैबिहार के मंत्री ने कहा, इस तरह की कवायद से कोई फायदा नहीं होने वाला हैभारतीय जनता पार्टी ने मंत्री के बयान की आलोचना की

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 के रात्रिभोज में शामिल हुए। इस दौरान कई नेताओं से उनकी मुलाकात हुई। वहीं, दूसरी तरफ जदयू के मंत्री मदन सहनी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को कहा कि यह केवल समय की बर्बादी है। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। जिसके बाद राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। मंत्री के बयान पर भाजपा ने जवाब देते हुए कहा है कि जब उनके मुख्यमंत्री को ही नहीं समझ आता है तो मंत्री को क्या बोलना?  

दरअसल, मदन सहनी ने पीएम मोदी को सबसे असफल प्रधानमंत्री करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हमलोग बीते 9 साल का आकलन करें तो देश के अबतक के सबसे असफल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साबित होंगे। इसलिए मुझे लगता है कि चाहे जी-20 शिखर सम्मेलन हो या फिर पीएम का विदेश दौरा, ये अपना समय तो बर्बाद करते ही है। साथ ही देश का भी समय बर्बाद करते हैं। मदन सहनी ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ देश-विदेश घूमते रहते हैं। फायदा के नाम पर हमलोग तो सिर्फ जीरो समझते हैं। 

वहीं मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक पवन जयसवाल ने कहा की जब नीतीश कुमार को समझ नहीं आता तो फिर उनके मंत्री को क्या बोलें? देश जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। ये कितने गौरव की बात है। लेकिन मंत्री को क्या समझ आएगा? वहीं, जदयू के विधान पार्षद व मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार उनके बचाव में खड़े हो गए और कहा कि यह बयान किस मंतव्य में उन्होंने कहा ये मुझे पता नहीं, लेकिन जी-20 शिखर सम्मेलन जो देश में हो रहा है, उससे फलाफल क्या होगा जरा ये भी बताया जाए? क्योंकि इससे पहले जब यूपीए की सरकार थी तो 118 राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्ष देश में शायद थे। यहां तो केवल 17-18 राष्ट्रों के ही राष्ट्राध्यक्ष आए हैं।

टॅग्स :जी20बिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो