लाइव न्यूज़ :

बिहारः अंचल निरीक्षक, विजिलेंस उपाधीक्षक समेत कई पद एक झटके में खत्म, 13 विभागों में कई पद समाप्त, तेजस्वी ने दस लाख से ज्यादा नौकरी देने का ऐलान किया था

By एस पी सिन्हा | Updated: February 14, 2023 16:08 IST

बिहार सरकार ने उद्योग विभाग, जल संसाधन विभाग, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, ग्रामीण और विकास कार्य विभाग, खान और भूतत्व समेत अन्य विभागों में पद समाप्त कर दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश सरकार ने अंचल निरीक्षक, विजिलेंस उपाधीक्षक समेत कई पद खत्म एक झटके में समाप्त कर दिये हैं।बिहार के 13 विभागों में कई पद समाप्त कर दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी संकल्प के मुताबिक यह निर्णय लिया गया है।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा एक ओर जहां दस लाख से ज्यादा नौकरी देने का ऐलान किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नीतीश सरकार के द्वारा बडे पैमाने पर पद समाप्त किये जा रहे हैं। नीतीश सरकार ने अंचल निरीक्षक, विजिलेंस उपाधीक्षक समेत कई पद खत्म एक झटके में समाप्त कर दिये हैं, जिससे इन पदों पर होने वाली बहालियां अब कभी नही होंगी।

कहा जा रहा है कि राज्य के 13 विभागों में कई पद समाप्त कर दिए गए हैं। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने उद्योग विभाग, जल संसाधन विभाग, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, ग्रामीण और विकास कार्य विभाग, खान और भूतत्व समेत अन्य विभागों में पद समाप्त कर दिये हैं।

इनपदों के गैरजरूरी बताते हुए समाप्त किया गया है। 16 सितंबर 2021 को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी संकल्प के मुताबिक यह निर्णय लिया गया है। उस समय निर्णय लिया गया था कि प्रशासी विभागों की समीक्षा के बाद विभिन्न विभागों, कार्यालयों के अधीन सेवा, संवर्ग के प्रोन्नति के पदों को विलोपित करने का प्रस्ताव दिया जाए।

जिसके बाद प्रोन्नति के पदों को 10 जुलाई 2015 के संकल्प की अनुसूची से विलोपित करने की कार्रवाई सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा की जाए। इस फैसले के बाद 13 विभागों ने विभिन्न सेवा, संवर्ग के कई पदों को विलोपित करने का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन डिपार्टमेंट को दिया है।

इस प्रस्ताव में विजिलेंस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, बिहार सचिवालय सेवा के उप सचिव पद भी शामिल हैं। जिन विभागों के पद समाप्त किए गए हैं, उनमें लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मत्स्य निदेशालय के उप मत्स्य निदेशक, पीएचईडी के सहायक अभियंता और वरीय और कनीय लेखा लिपिक, खान और  भूतत्व विभाग के सहायक और उप निदेशक, ग्रामीण विकास कार्य विभाग संवर्ग के संयुक्त सचिव और विशेष कार्य पदाधिकारी शामिल हैं।

इसके साथ ही राजस्व भूमि सुधार विभाग में अंचल निरीक्षक का पद अव्यवहारिक हो गया। अब सीओ के नीचे राजस्व पदाधिकारी नियुक्त हो गए हैं। उद्योग विभाग में अर्थ अन्वेषक का पद भी अव्यवहारिक बता दिया गया। जबकि कई विभागों में संविदा पर नियुक्ति भी की गई है। इस कारण इन पदों को खत्म किया गया है।

टॅग्स :बिहारपटनानौकरीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो