लाइव न्यूज़ :

नागपुर में मजदूरी करने वाला बिहार का शख्स 10 महीने में बन गया करोड़पति, बैंक अधिकारी भी हैरान

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2021 20:24 IST

बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले सोनू कुमार के खाते में 10 महीने के अन्दर 1.25 करोड़ रुपये आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर में लखानी फ्लाई ओवरब्रिज में मजदूरी करता है सोनू कुमार नाम का शख्स।10 महीने के अंर उसके खाते में 1.25 करोड़ रुपये आए हैं।1.25 करोड रुपये के लेनदेन की जांच मुंबई एवं दिल्ली की निगरानी टीम कर रही है।

पटना: महाराष्ट्र के नागपुर में लखानी फ्लाई ओवरब्रिज में मजदूरी करने वाला एक व्यक्ति एकाएक करोड़पति बन गया. वह बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला है. मजदूर के बैंक अकाउंट में 10 महीने के अन्दर 1.25 करोड़ रुपये आने से हड़कंप मच गया है. 

सबसे मजेदार बात तो यह है कि उसके अकाउंट में ऑनलाइन पैसे आए और मोबाइल फोन के जरिए ही निकासी कर ली गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक की रिसियप शाखा में सोनू कुमार के खाते में 23 जून 2020 से अप्रैल 2021 तक 1.25 करोश रुपये आए थे. बैंक के मैनेजर अमृत खलको ने सोनू को बैंक बुलाकर पूछताछ भी की लेकिन उसने इतनी बड़ी रकम के आने और निकाले जाने की जानकारी से इनकार कर दिया. 

मैनेजर ने बताया कि सोनू के खाते में रुपये लॉकडाउन के दौरान आए हैं. उसके मोबाइल नंबर से ही लेनदेन किया गया है. मैनेजर ने बताया कि पूछताछ में सोनू सही तथ्यों को छिपा रहा है. अकाउंट में 1.25 करोड़ रुपये देखकर मामले में जांच शुरू की गई है. 

बताया जाता है कि सोनू जिस कंपनी में काम करता था, उसके मालिक और साथ काम करने वाले अधिकारी ने उसके खाते में रुपये मंगाए होंगे. सोनू की सैलरी भी इसी खाते में आती है. 

मैनेजर ने बताया कि उसके मोबाइल में सभी एप लोड हैं. पुलिस जांच करेगी तो सच्चाई सामने आएगी. सोनू के बैंक अकाउंट में 10 महीने में 1.25 करोड रुपये के लेनदेन की जांच मुंबई एवं दिल्ली की निगरानी टीम कर रही है. 

निगरानी की टीम ने जब बैंक मैनेजर से संपर्क किया तो लेन-देन की जांच मैनेजर ने शुरू की. फिलहाल दिल्ली की निगरानी टीम ने सोनू से भी संपर्क किया है. वहीं, रिसियप के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि सोनू के खाते में आए 1.25 करोड़ रुपये की जानकारी मिली है. अभी तक थाना में शिकायत नहीं की गई है.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?