लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी देने वाला शख्स गुजरात से हुआ गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2023 17:46 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी देने के मामले में बिहार पुलिस ने गुजरात के सूरत से अंकित मिश्रा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिहार पुलिस की एक टीम उसे सूरत से लेकर पटना आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले को बिहार पुलिस ने गुजरात के सूरत शहर से किया है गिरफ्तार बिहार पुलिस की एक टीम आरोपी को सूरत से पटना ला रही है

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को बिहार पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी देनेवाले का नाम अंकित मिश्रा बताया जा रहा है।

बिहार पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। धमकी देने के मामले में पटना के सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज किय गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके पटना ला रही है। सूचना के अनुसार आरोपी युवक ने गूगल से मुख्यमंत्री के ऑफिस का नंबर सर्च करके यह धमकी दी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमकी देने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सचिवालय थाने की टीम सूरत रवाना हुई थी। गुजरातक्राइम ब्रांच की मदद से बिहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पटना पुलिस आज आरोपी को लेकर पटना आएगी। यहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।

युवक ने नीतीश कुमार को धमकी क्यों दी? वो कहां का रहने वाला है? इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। इस पूरे मामले में एडीजी(मुख्यालय) जेएस गंगवार और पटना एसएसपी राजेश मिश्रा कुछ भी नहीं बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर मैसेज करने वाले की पहचान अंकित मिश्रा के रूप में की।

उसके मोबाइल का लोकेशन सूरत में मिला। इसके बाद बिहार पुलिस ने सूरत पुलिस को सूचना दी। गुजरात क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना देते हुए टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर अंकित मिश्रा को लस्काना से गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को बिहार पुलिस को सौंप दिया। आरोपी सूरत में मजदूरी करता है।

आरोपी अंकित मिश्रा से बिहार पुलिस द्वारा की गई अब तक की पूछताछ में उसने कबूल किया है कि धमकी भरे रैंडम मैसेज उसने भेजा था। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा तो नहीं है? बता दें कि इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा घेरा को चीरते हुए एक युवक ने उन्हें मुक्का मार दिया था।

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar Policeगुजरातक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए