लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: चाचा पारस ने ही मुझे घर-परिवार से निकालकर बाहर फेंका, चिराग पासवान ने ऑफर ठुकराया दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2024 14:36 IST

Bihar LS polls 2024: चिराग ने साफ शब्दों में कहा कि नो थैंक्स, मुझे नहीं चाहिए मदद। मेरा अब एक ही लक्ष्य है कि मोदी जी को 40 में 40 सीटें जीता कर दूं और बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का अपना सपना पूरा करू।

Open in App
ठळक मुद्देअब मैं इन चीजों से काफी आगे निकल चुका हूं। चाचा पशुपति कुमार पारस के मदद की ऑफर ठुकराया दिया है।चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने आशीर्वाद का हाथ मेरे सिर से क्यों हटा लिया।

Bihar LS polls 2024: भाजपा के प्रयास के बावजूद बिहार में चाचा और भतीजा अर्थात रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस और लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान के बीच जारी दूरियां कम होने का नाम नही ले रही हैं। चाचा के द्वारा भले ही भतीजे के लिए चुनाव प्रचार की बात कही जा रही हों, लेकिन भतीजे के दिल में बना घाव भर नहीं पा रहा है। यही वजह है कि चिराग अभी भी पारस के साथ रिश्ते सुधारने में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। चिराग का कहना है कि चाचा ने ही मुझे घर-परिवार से निकालकर बाहर फेंक दिया था। लिहाजा अब मैं इन चीजों से काफी आगे निकल चुका हूं। 

उन्होंने चाचा पशुपति कुमार पारस के मदद की ऑफर ठुकराया दिया है। चिराग ने साफ शब्दों में कहा कि नो थैंक्स, मुझे नहीं चाहिए मदद। मेरा अब एक ही लक्ष्य है कि मोदी जी को 40 में 40 सीटें जीता कर दूं और बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का अपना सपना पूरा करू। चाचा से मिलने वाले संभावित आशीर्वाद पर चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने आशीर्वाद का हाथ मेरे सिर से क्यों हटा लिया।

यह मुझे नहीं पता। क्या कारण था कि आप लोग बार-बार पूछते थे कि क्या चिराग पासवान के साथ कोई समझौता हो सकता है? तब उनका (पारस) बार-बार कहना था कि सूरज पश्चिम से निकल जाएगा, लेकिन चिराग से मेरा कोई रिश्ता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि परिवार के एक होने की बात पर उनका (चाचा) नेवर-नेवर कहना मेरी समझ से बाहर है।

अगर मैं उनका सगा बेटा होता तो क्या इसी तरीके से मुझे घर से निकाल-बाहर करते? चिराग पासवान ने बिना नाम लिए चाचा पशुपति कुमार पारस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाजीपुर को विकास के कार्यों में काफी निराशा हुई है, लेकिन वह प्राथमिकता देंगे। पिछले 5 वर्षों में लोगों को थोड़ी निराशा हुई है लेकिन उनकी पूरी कोशिश होगी कि फिर से लोगों का भरोसा बहाल करें।

चिराग ने कहा कि मेरे पिता रामविलास पासवान ने लंबे समय तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। ऐसे में उम्मीद है कि मुझे भी लोगों का उतना ही प्यार मिलेगा। बता दें कि पशुपति कुमार पारस ने यह ऐलान किया है कि अगर जरूरत पड़े तो वह चिराग के लिए भी प्रचार करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव २०२४चिराग पासवानPashupati Kumar Paras
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बनेंगे नए मंत्री?, दिल्ली तक लॉबिंग कर दावेदारी मजबूत कर रहे विधायक, रेस में कौन-कौन शामिल?

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र