लाइव न्यूज़ :

RJD LIST 2024: सारण से रोहिणी आचार्य और पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ेंगी मीसा भारती, राजद ने 22 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 9, 2024 22:36 IST

Bihar LS polls 2024: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने तीन लोकसभा सीट दी है।

Open in App
ठळक मुद्देविजय कुमार शुक्ला वैशाली से चुनाव लड़ेंगे।गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) सीट वीआईपी को देने का फैसला किया है।राजद ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।

Bihar LS polls 2024: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 22 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। राजद ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। रोहिणी आचार्य सारण से, मीसा भारती पाटलिपुत्र से, बीमा भारती पूर्णिया से, जय प्रकाश यादव बांका से और विजय कुमार शुक्ला वैशाली से चुनाव लड़ेंगे। बिहार में राजद 26 सीट पर चुनाव लड़ रही है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने तीन लोकसभा सीट दी है। बिहार में 40 सीट हैं। मुख्य मुकाबला महागठबंधन और एनडीए में है।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) सीट को वीआईपी को देने का फैसला किया है। राजद ने मधेपुरा सीट का ऐलान किया है। शरद यादव के पुत्र शांतनु यादव को टिकट नहीं दिया गया है। शिवहर में दो महिला उम्मीदवारों की टक्कर होगी। लवली आनंद जदयू और रितु जायसवाल राजद की उम्मीदवार हैं।

40 लोकसभा सीट में से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 26 और कांग्रेस नौ सीट पर चुनाव लड़ेगी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) तीन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को दी गई सीटों में किशनगंज, कटिहार, पटना साहिब, भागलपुर, सासाराम, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण और महाराजगंज हैं।

भाकपा माले को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गढ़ नालंदा दिया गया है। वाम दल को आरा और काराकाट सीट भी दी गई है। राजद के पास रही सीटों में गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, हाजीपुर और अररिया शामिल हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024आरजेडीलोकसभा चुनाव बिग फाइट 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारतबिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई