लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: बैकफुट पर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम, 13 नहीं 2 सीट पर चुनाव लड़ेंगे, आखिर क्या ऐसी वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2024 19:02 IST

Bihar LS polls 2024: बिहार में ओवैसी की पार्टी के एकमात्र विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने हवाला दिया कि ओवैसी को बिहार में चुनाव प्रचार करने के लिए अधिक समय नहीं मिल पा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम अब सिर्फ किशनगंज और अररिया सीट पर लड़ेगी।इस बार के चुनाव में पूर्णिया और कटिहार नहीं लड़ेगी। सीमांचल की सिर्फ दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में राजद-कांग्रेस और भाजपा को धूल चटाने का दावा करने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही हथियार डाल दिए हैं। बिहार की 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुकी एआईएमआईएम अब बैकफुट पर आ गई है और सीमांचल में सिर्फ दो सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जबकि एआईएमआईएम का दावा रहा है कि सीमांचल में उनकी मजबूत पैठ बन चुकी है। एआईएमआईएम अब सिर्फ किशनगंज और अररिया सीट पर लड़ेगी। पार्टी इस बार के चुनाव में पूर्णिया और कटिहार नहीं लड़ेगी। बिहार में ओवैसी की पार्टी के एकमात्र विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने हवाला दिया कि ओवैसी को बिहार में चुनाव प्रचार करने के लिए अधिक समय नहीं मिल पा रहा है।

इसलिए पार्टी ने फैसला लिया है कि सीमांचल की सिर्फ दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने किशनगंज सीट से चुनाव मैदान में उतरने का दावा किया है। एआईएमआईएम के इस ऐलान के बाद महागठबंधन को बड़ी राहत मिली है। कहा जा रहा था कि सीमांचल में ओवैसी लालू और राहुल गांधी का खेल बिगाड़ सकते हैं।

हालांकि मैदान में उतरने से पहले ही ओवैसी ने हथियार डाल दिए हैं। एआईएमआईएम के इस फैसले पर जदयू ने हमला बोला है। जदयू ने आरोप लगाया है कि ओवैसी ने पैसे लेकर अपना फैसला बदला है। जदयू विधान पार्षद खालिद अनवर ने आरोप लगाया है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के इस ऐलान से साफ हो गया है कि उसने महागठबंधन की सहयोगी हो गई है या फिर पैसे का खेल किया गया है।

लेकिन जनता सब कुछ देख रही है, इसका माकूल जवाब देगी। उल्लेखनीय है कि सीमांचल में एआईएमआईएम की पकड़ मजबूत मानी जाती है और 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पांच विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया था। इससे महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा था। लेकिन इस फैसले से फिलहाल महागठबंधन को बड़ी राहत मिलती दिख रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावअसदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम