लाइव न्यूज़ :

लोकमत विशेषः महागठबंधन तो बन गया लेकिन अब पोस्टर ब्यॉय पर राहुल और तेजस्वी में होड़!

By संतोष ठाकुर | Updated: March 23, 2019 06:30 IST

अब पोस्टर ब्वॉय को लेकर कांग्रेस-राजद में जंग तेज हो गई है. अपने-अपने नेता को पोस्टर के केंद्र में रखने के लिए वाकयुद्ध शुरू हो चुका है.

Open in App

नई दिल्ली, 22 मार्च: बिहार में लंबी खींचतान और आपसी बयानबाजी के बाद महागठबंधन में सीटों का बंटवारा तो हो गया, लेकिन अब पोस्टर ब्वॉय को लेकर कांग्रेस-राजद में जंग तेज हो गई है. अपने-अपने नेता को पोस्टर के केंद्र में रखने के लिए वाकयुद्ध शुरू हो चुका है.

कांग्रेस का तर्क है कि वह राष्ट्रीय पार्टी है. आम चुनाव के बाद विपक्ष की सरकार गणित बनता है तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल होंगे. ऐसे में महागठबंधन के पोस्टर के पोस्टर ब्यॉय वही होने चाहिए.

हालांकि राजद ने कांग्रेस के इस तर्क को सिरे से खारिज कर दिया है. उसका कहना है कि राहुल गांधी भले ही राष्ट्रीय पार्टी के नेता हैं और कई राज्यों में भाजपा विरोधी गठबंधन के केंद्र में भी हैं, लेकिन बिहार में कांग्रेस की स्थिति सभी के सामने हैं. राजद के मुताबिक अगर यहां पर वह महागठबंधन से बाहर होकर चुनाव लड़ते हैं तो संभवत: वह एक भी सीट शायद ही जीत पाएं. यहां तो राजद ही प्रमुख पार्टी है.

तेजस्वी यादव ने राजद और महागठबंधन को लेकर जिस तरह से मेहनत की है, उसे देखते हुए वह महागठंधन के पोस्टर ब्यॉय हैं. स्वयं कांग्रेस कहती रही है कि जिस राज्य में जो क्षेत्रीय दल भाजपा को हरा सकता है,वहां पर वही गठबंधन का नेता होगा. ऐसे में इस पर कोई विवाद की गुंजाइश नहीं है. राजद सांसद मनोज झा कहते हैं कि यह कोई विवाद का विषय नहीं है.

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान हो चुका है। राजद (RJD) 20 सीटों पर और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा महागठंबधन में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा (RLSP) को  5 सीटें दी गई हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी हम ( HAM) को 3 सीट दी गई है। वहीं, वीआईपी (VIP)को भी 3 सीट मिली है। बिहार के पटना में महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस मनोज झा ये सीटो के बंटवारे में जानकारी दी। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारतेजस्वी यादवराहुल गांधीमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार