लाइव न्यूज़ :

बिहार लोकसभा चुनाव: आदर्श आचार संहिता के लागू होने से बड़े पैमाने पर रूपये और शराब हुए बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2019 04:47 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान 20 जनवरी 2019 से अब तक विधि व्यवस्था के तहत 1135 अवैध अस्त्र-शस्त्र बरामद किये गये. प्रशासन की ओर से अब तक 4603 अवैध कारतूसों, जबकि 99 बम बरामद किये गये.

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार में हुए पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार कैश समेत अन्य माध्यम से रुपये का प्रयोग ज्यादा हुआ है. मुजफ्फरपुर में पूर्व राजद विधायक मुसाफिर पासवान के ठिकानों पर हुई आयकर की छापेमारी में करीब तीन करोड़ के जेवरात और एफडी जब्त किये गये थे.

बिहार में लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के लागू होने से अब तक छह करोड़ 64 लाख 71 हजार 715 रुपये जब्त किये गये. वहीं, इस दौरान आठ लाख 68 हजार 337 लीटर शराब जब्त की गई. इसतरह से इस बार के लोकसभा चुनाव में जोरदार प्रचार-प्रसार के साथ ही कैश का प्रयोग भी जमकर हुआ. हालांकि, इस बार आयकर विभाग को बड़ी संख्या में कैश जब्त करने में सफलता मिली है, जिससे इसके प्रयोग पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सका है.  प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान 20 जनवरी 2019 से अब तक विधि व्यवस्था के तहत 1135 अवैध अस्त्र-शस्त्र बरामद किये गये. प्रशासन की ओर से अब तक 4603 अवैध कारतूसों, जबकि 99 बम बरामद किये गये. प्रशासन द्वारा छापेमारी व सीजर करके कुल 37 अवैध आग्नेयास्त्र केंद्रों को जब्त किया गया. वहीं, आयकर विभाग ने जब्त किये गये इन रुपये का कोई सही श्रोत का पता नहीं चलने के कारण इन्हें आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है. इन रुपये का उपयोग चुनाव में ही होने वाला था, इस बात से पूरी तरह से इन्कार नहीं किया जा सकता है.

 बिहार में हुए पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार कैश समेत अन्य माध्यम से रुपये का प्रयोग ज्यादा हुआ है. पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में 71 लाख 90 हजार रुपये जब्त किये गये थे. वहीं, विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान एक करोड़ 71 लाख रुपये जब्त किये गये थे. पिछले दोनों चुनावों में सिर्फ कैश ही जब्त किये गये थे, लेकिन यह पहला मौका है, जब चुनाव में जेवरात और एफडी भी जब्त किये गये हैं. इस दौरान मुजफ्फरपुर में पूर्व राजद विधायक मुसाफिर पासवान के ठिकानों पर हुई आयकर की छापेमारी में करीब तीन करोड़ के जेवरात और एफडी जब्त किये गये थे. आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान हुई छापेमारी की इस कार्रवाई को भी चुनाव के दौरान हुई जब्ती से जोड़ कर देखा जा रहा है. अवैध रूप से जब्त किये गये इन रुपये को भी चुनाव में ही खर्च होना था. जांच के दौरान इस बात के भी प्रमाण मिले हैं.

टॅग्स :बिहार लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित