लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Council: बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर 31 मार्च को मतदान, जानें कब है मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2023 22:30 IST

Bihar Legislative Council: बिहार में उच्च सदन की कुल 75 सीटें हैं। विधानसभा, स्थानीय निकायों, शिक्षकों और स्नातकों के अलावा राज्य सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपांच सीटें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 मार्च तक होगी।मतदान 31 मार्च को होगा जबकि मतगणना पांच अप्रैल को होगी।

Bihar Legislative Council: भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि बिहार विधान परिषद की चार सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव और एक सदस्य की मृत्यु के कारण आवश्यक एक अन्य निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव इस महीने के अंत में होंगे।

आयोग की एक विज्ञप्ति के अनुसार सभी पांच सीटें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की हैं जिसके लिए छह मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 मार्च तक होगी। मतदान 31 मार्च को होगा जबकि मतगणना पांच अप्रैल को होगी। जिन चार सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराये जा रहे हैं उनका उनका कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है।

इनमें से तीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) के पास जबकि एक भाजपा के खाते में है। जद (यू) के सदस्य संजीव श्याम सिंह (गया), संजीव कुमार सिंह (कोशी) शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और वीरेंद्र नारायण यादव (सारण) स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हैं। एकमात्र भाजपा विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हैं।

 जो विधान परिषद अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा भाकपा एमएलसी केदार नाथ पांडेय के निधन से खाली हुई सारण शिक्षक सीट पर भी उपचुनाव कराया जायेगा। बिहार में उच्च सदन की कुल 75 सीटें हैं। इसके सदस्य विधानसभा, स्थानीय निकायों, शिक्षकों और स्नातकों के अलावा राज्य सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। 

टॅग्स :बिहारपटनाBJPआरजेडीजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी