लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Assembly: राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया, चुनाव 26 अगस्त को, जानें इनके बारे में

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2022 15:19 IST

Bihar Legislative Assembly: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ विधायक अवध बिहारी चौधरी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।विधानसभा सचिवालय ने कहा कि मतदान शुक्रवार को होना है।भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद रिक्त हो गया था।

पटनाः बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए महागठबंधन की तरफ से राजद के वरिष्ठ नेता अवध बिहार चौधरी ने आज विधानसभा सचिव के पास जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अपना नामांकन दाखिल करने के बाद अवध बिहारी चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कक्ष में पहुंचे और उनसे मुलाकात की। विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव 26 अगस्त को होगा। उसके बाद वे सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे। अवध बिहारी चौधरी राजद के सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। उनके पास लंबा विधायक अनुभव है।

लालू यादव और उनके परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले अवध बिहारी चौधरी सीवान जिले से आते हैं। अवध बिहारी चौधरी 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं। 76 साल के अवध बिहारी चौधरी कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। लालू यादव ने उन्हें अपनी पार्टी का संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना रखा था और अब उनके ऊपर यह बड़ी जिम्मेदारी है।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई महागठबंधन सरकार ने बुधवार को सदन में बहुमत साबित किया। इससे पहले विजय सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। विजय सिन्हा पूर्ववर्ती एनडीए सरकार में विधानसभा अध्यक्ष बने थे।

नई सरकार के गठन के बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। हालांकि बुधवार को सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले ही विजय सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा कर ।दी। भाजपा ने सिन्हा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना दिया है।

टॅग्स :बिहारBihar Legislative Assemblyआरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र