लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बिहार में केरल से लौटे प्रवासी मजदूरों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, श्रमिक बोले- खाने को पैसे नहीं हैं किराया कहां से दें

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 4, 2020 12:20 IST

बिहार से इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जब प्रशासन द्वारा बर्बरता दिखाई गई है। लॉकडाउन में काम बंद होने की वजह से देश में लाखों प्रवासी मजदूरों ने पलायन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल से आए एक प्रवासी मजदूर ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान हम लोग दो महीने तक केरल में फंसे हुए थे।प्रवासी मजदूरों ने दावा किया है कि वो केरल से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से चले थे और उन्हें छपरा और जहानाबाद जाना था लेकिन उन्हें कटिहार ले आया गया।

पटना:बिहार के कटिहार में केरल से स्पेशल ट्रेन से आए प्रवासी मजदूरों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि जब केरल से आए प्रवासियों को कटिहार जंक्शन पर उतरने के बाद अन्य जिलों में जाने के लिए बस नहीं मिली तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने जीआरपी चौक को जाम कर दिया। जिसके बाद नाराज ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग किया और जमकर लाठीचार्ज किया। 

इस घटना का वीडियो ट्विटर पर एनडीटीवी के पत्रकार मनीष ने भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा है, ये देखिए बिहार के कटिहार में गांव जाने के लिए बस की मांग करने पर श्रमिकों पर कैसे लाठीचार्ज कर रहे हैं।

एनडीटीवी ने अपने रिपोर्ट में लिखा है, कटिहार में फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। वरीय पदाधिकारियों ने बस की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। 

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कई लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। 

केरल से आए एक प्रवासी मजदूर ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान हम लोग दो महीने तक केरल में फंसे हुए थे। दो महीने हमने वहां किसी भी तरीके से गुजारा कर लिया था। अब यहां आए हैं तो ये हमसे पैसे मांग रहे हैं। जब हमारे पास खाने के लिए भी कुछ नहीं है तो हम पैसे कहां से देंगे।   

प्रवासी मजदूरों ने दावा किया है कि वो केरल से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से चले थे और उन्हें छपरा और जहानाबाद जाना था लेकिन उन्हें कटिहार ले आया गया। जब उनक जेब में पैसे नहीं हैं तो वह अपने घर कैसे जाएंगे। मजदूरों की मांग थी कि जिला प्रशासन उनके लिए बस की सुविधा मुहैय्या करवाए। 

टॅग्स :बिहारवायरल वीडियोकोरोना वायरस लॉकडाउनप्रवासी मजदूर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम