लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की जुगाड़ में लगे हैं लालू यादव, परेशान नीतीश लगा रहे हैं चक्कर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2023 15:58 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को इस बात की भनक लग गई है कि लालू यादव किसी न किसी जुगाड़ से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनवाने में लग गये हैं। इसी कारण वो लोग इस समय गाहे-बगाहे लालू दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव किसी न किसी जुगाड़ से तेजस्वी यादव को बनावाना चाहते हैं मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लग गई है इस बात की भनकइसी कारण वो लोग गाहे-बगाहे लालू दरबार में हाजिरी लगाने को हो रहे हैं मजबूर

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद पर बैठाने के लिए हर तरीके का जुगाड़ लगा रहे हैं और शायद इस बात की भनक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लग गई है। इसी कारण वो लोग गाहे-बगाहे लालू दरबार में हाजिरी लगाने को मजबूर हो रहे हैं।

लालू का सपना है कि वे तेजस्वी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखें। इसके लिए उन्हें नीतीश से ज्यादा राहुल फायदेमंद दिख रहे हैं। ऐसे में नीतीश को लालू चारो तरफ से घेरने की कोशिश में जुटे हैं। जिन दिनों नीतीश कुमार को इंडिया का संयोजक बनाने की बात चल रही थी, उसी वक्त लालू यादव ने ऐसी किसी संभावना से इनकार कर दिया था। जिसके कारण नीतीश कुमार केवल एक सदस्य मात्र रह गए हैं।

इस बीच राजद-जदयू सूत्रों की मानें तो बिहार में महागठबंधन के दलों के बीच सीट शेयरिंग का मामला लटका है। अब तक सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू तक नहीं हुई है। बिहार में छह दलों का महागठबंधन है।

इनमें जदयू, राजद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा एवं भाकपा-माले शामिल हैं। राज्य की 40 लोकसभा सीटों के लिए इन्हीं छह दलों के बीच सीटों का बंटवारा होना है। 40 में से 16 सीटों पर जदयू के सीटिंग सांसद हैं। स्वाभाविक तौर पर जदयू को अपनी सीटिंग सीटें चाहिये। यानी बाकी बचे 24 सीटों को राजद, कांग्रेस, माले, भाकपा, माकपा बांट लें।

इसमें कांग्रेस ऐलान कर चुकी है कि उसे 10 लोकसभा सीटें चाहिये। जबकि माले का दावा पांच सीटों पर है। जाहिर है बिहार में महागठबंधन की पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा बेहद मुश्किल काम है। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया की पिछली बैठक में तय किया गया था कि राज्यों में जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा कर लिया जाये। लेकिन बिहार में तो सीट शेयरिंग के लिए औपचारिक बातचीत तक शुरू नहीं हुई है।

ऐसे में सीट शेयरिंग कब तक और कैसे हो पायेगी ये देखना दिलचस्प होगा। 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री पार्टी के नेताओं से वन-टू-वन मुलाकात कर जमीनी ताकत को समझ रहे हैं। पिछले कई दिनों से वे पार्टी के हर स्तर के नेताओं से वन-टू-वन मुलाकात कर रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार की फ्रिक्वेंसी इन दिनों राबड़ी आवास की ओर भी बढ़ गई है।

इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार को किसी न किसी चीज की हड़बड़ी में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी औचक निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं तो कभी सरकारी ऑफिस का मुआयना करने पहुंच जाते हैं तो कभी राबड़ी आवास की तरफ उनकी गाड़ी घुम जाती है तो कभी अशोक चौधरी के आवास की तरफ।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी विजय चौधरी के घर भी पहुंच जाते हैं। ऐसे में नीतीश कुमार के एक्शन को देखकर राजनीति के दिग्गज जानकार किसी बड़े बदलाव की बात कर रहे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादवLalan Singhजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज