लाइव न्यूज़ :

बिहार: शराबबंदी कानून को लेकर जदयू विधायक ने घेरा नीतीश कुमार को, बोले- "पूरी तरह से फेल है"

By एस पी सिन्हा | Updated: December 13, 2022 17:43 IST

नीतीश कुमार के शराबबंदी को पूरी तरह से फेल बताते हुए जदयू विधायक संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस इसके बहाने दलितों और अति पिछड़ों पर अत्याचार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के शराबबंदी को जदयू विधायक संजीव कुमार ने बताया पूरी तरह से फेल बिहार में शराबबंदी को गलत तरीके से लागू करने के लिए खुद की सरकार को जिम्मेदार ठहरायाशराबबंदी कानून के बहाने पुलिस दलितों और अति पिछड़ों पर अत्याचार कर रही है

पटना: बिहार में शराबबंदी को लेकर विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके इस फैसले के लिए लगातार कटघरे में खड़ा करते रहती है। लेकिन सत्र के आज मंगलवार को पहले दिन ही अब उनकी ही पार्टी जनता दल यूनाइटेड के परबत्ता से जदयू के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने भी नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून पर सवाल उठा दिया है।

उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल है। विधायक संजीव कुमार ने कहा कि शराबबंदी की बेहद गंभीरता के साथ समीक्षा होनी चाहिए। दलितों और अति पिछड़ों पर पुलिस शराबबंदी कानून के बहाने अत्याचार कर रही है। इसके साथ ही जदयू विधाक ने बिहार में शराबबंदी को गलत तरीके से लागू करने के लिए अपनी ही सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून तो फुलप्रूफ है, लेकिन इसका कार्यान्वयन को लेकर भारी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस और माफियाओं के अवैध गठजोड़ के कारण बड़ी संख्या में ट्रकों में शराब की खेप आ रही है और राज्य में हर जगह उपलब्ध है।

जदयू विधायक संजीव कुमार ने कहा कि शराबबंदी में सरकार के तरफ से दिक्कत नहीं है बल्कि भाजपा के सुस्ती के कारण यह कानून ठीक से लागू नहीं हो पाया। उन्होंने अपनी ही प्रशासन को भी सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए कि पुलिस की मिलीभगत के कारण ही बिहार में शराब की जो खेत है वह ट्रक भर-भरकर आ रहा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूबिहारशराब
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार