लाइव न्यूज़ :

स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध के मामले में बिहार शीर्ष राज्यों में से एक- मंत्री

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:48 IST

Open in App

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बुधवार को कहा कि लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के मामले में यह प्रदेश ऐसे शीर्ष राज्यों में से एक हो गया है। झा ने बुधवार को ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बडी सोच ‘हर घर नल का जल’ ने बिहार के 87 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों के लिए नल के पानी का कनेक्शन सुनिश्चित किया है और यह सात निश्चय कार्यक्रम में से एक है जिसे सितंबर 2016 में शुरू किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की इस सोच के लिए उन्हें धन्यवाद। बिहार के 87 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ नल का पानी उपलब्ध है।’’ झा ने कहा कि बिहार में हर घर नल का जल योजना के तहत 152.16 लाख, जल जीवन मिशन के तहत 8.44 लाख और एनआरडीडब्ल्यूपी के तहत 2.32 लाख लोगों को पीने के पानी के नल का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है । उन्होंने कहा ,‘‘ जल जीवन योजना के तहत बिहार ने कुल 114651 ग्रामीण वार्डों में से 4891 वार्डों में काम किया जा चुका है। भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कार्यक्रम (एनआरडीडब्ल्यूपी) के तहत 1346 वार्डों को लिया गया। शेष 108414 वार्ड राज्य सरकार की हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत आते हैं।’’ अपने ट्विटर हैंडल पर एक अखबार की रिपोर्ट साझा करते हुए कहा कि ग्रामीण घरों में नल के पानी की उपलब्धता के मामले में बिहार अब देश के शीर्ष चार राज्यों में शामिल हो गया है।यह रिपोर्ट दो साल पहले शुरू की गई नरेंद्र मोदी सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना जल जीवन मिशन (जेजेएम) की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर आधारित है । मिशन का उद्देश्य 2024 तक देश के सभी ग्रामीण घरों में नल का पानी उपलब्ध कराना है। जेजेएम के आंकड़ों के अनुसार देश भर में दिए गए 4.73 करोड़ पानी के कनेक्शन में से बिहार में 1.46 करोड़ कनेक्शन दिए गए हैं जो राष्ट्रीय औसत 41.57 प्रतिशत से काफी ऊपर है। हरियाणा (99.25 प्रतिशत) के अलावा केवल गोवा और तेलंगाना ने 100 प्रतिशत सफलता दर के साथ बिहार से बेहतर प्रदर्शन किया है।जेजेएम वेबसाइट के अनुसार इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव ने शत-प्रतिशत घरों को पानी के कनेक्शन प्रदान किए हैं।जेजेएम वेबसाइट में हालांकि यह दर्शाया गया है कि यह बिहार के लिए एक बड़ी छलांग है, जो देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों में से एक है जहां 15 अगस्त 2019 तक केवल 1.84 प्रतिशत घरों में ही नल के पानी की पहुंच थी। तब से राज्य में 1.46 करोड़ से अधिक पानी के कनेक्शन लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत