लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य में छह नए हवाई अड्डों के निर्माण की दी गई मंजूरी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2025 15:34 IST

नीतीश कैबिनेट ने बिहार में छोटे एयरपोर्ट को विकसित करने को लेकर आये प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत बिहार के छह शहरों में बंद पड़े एयरपोर्ट को नये सिरे से चालू किया जायेगा। ये छह एयरपोर्ट बिहार के दरभंगा, तिरहुत, कोसी और मुंगेर प्रमंडल में आते हैं। 

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में अलग-अलग विभागों के कुल 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसमें नीतीश कैबिनेट ने बिहार में छोटे एयरपोर्ट को विकसित करने को लेकर आये प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत बिहार के छह शहरों में बंद पड़े एयरपोर्ट को नये सिरे से चालू किया जायेगा। ये छह एयरपोर्ट बिहार के दरभंगा, तिरहुत, कोसी और मुंगेर प्रमंडल में आते हैं। 

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से आये प्रस्ताव पर विचार करते हुए राज्य मंत्रिमंडल ने मधुबनी के भौर, सुपौल के वीरपुर, चंपारण के बाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर के पताही, सहरसा और मुंगेर एयरपोर्ट को उड़ान योजना के तहत छोटे हवाई अड्डा के रूप में विकसित करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली और बिहार सरकार के बीच समझौता ज्ञापन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

यह एमओयू भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), नई दिल्ली और बिहार राज्य सरकार के बीच हुआ है, जिससे इन शहरों का विकास तेजी से होगा। सरकार ने शुरुआती तौर पर 25 करोड़ रुपये प्रति एयरपोर्ट देने का फैसला किया है। यानी कुल मिलाकर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट की बैठक में हर हवाई अड्डे के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। 

बता दें कि पिछले दिनों भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली से अधिकारियों की टीम ने पताही पहुंचकर निरीक्षण किया था। जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों की टीम ने हवाई अड्डा के लिए उपलब्ध भूमि, रनवे की दिशा, फ्लाइट का लैंडिंग एवं टेक-आफ, परिसर में अवस्थित संरचना, हवाई अड्डा की परिधि में सड़क एवं बसावट की स्थिति आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। 

इसकी तस्वीर और वीडियो भी बनाई गई क्योंकि पताही हवाई अड्डा से छोटे विमान सेवा की शुरुआत करने की तैयारी चल रही है, इसलिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में बिहार के कई शहरों में हवाई अड्डे बनाने की मंजूरी मिली है, जिससे राज्य की हवाई कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। 

इससे पहले बजट 2025-26 में राजगीर, भागलपुर, सीवान और रक्सौल में हवाई अड्डों के विकास की योजना को मंजूरी मिली है। इनमें राजगीर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और रक्सौल में ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट शामिल हैं। इसके साथ ही, बिहटा में दूसरे सिविल एन्क्लेव के लिए भी मंजूरी दी गई है, जो पटना हवाई अड्डे की भीड़ को कम करेगा। ये कदम बिहार के दूर-दराज इलाकों को हवाई सुविधा से जोड़ने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार फंडिंग करेंगे। 

दरअसल पिछले कुछ सालों में बिहार में हवाई सुविधा बढ़ाने की कोशिशें हुई हैं. 2023 में दरभंगा हवाई अड्डा शुरू किया गया था, जो आज भी सफलता की मिसाल है। अब इन नए हवाई अड्डों से बिहार का विकास और तेज होगा। लोगों को उम्मीद है कि यह कदम बिहार को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ेगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र