लाइव न्यूज़ :

Bihar IAS Sanjeev Hans: संपत्ति देख माथा ठनका, आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेज ईडी के हाथ लगे, रालोजपा नेता सुनील सिन्हा संजीव हंस की बेनामी संपत्ति के राजदार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 19, 2024 18:04 IST

Bihar IAS Sanjeev Hans: सूत्रों के मुताबिक ईडी को शक है कि रालोजपा नेता सुनील सिन्हा संजीव हंस की बेनामी संपत्ति के राजदार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाब यादव की पत्नी भी अब औपचारिक तौर पर ईडी की रडार पर आ गई हैं। ईडी को तफ्तीश के दौरान कई सबूत मिले हैं।बैंक खाते में काफी संदिग्ध लेनदेन की भी जानकारी मिली है।

Bihar IAS Sanjeev Hans: ईडी ने बिहार में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव आईएएस अधिकारी संजीव हंस के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी के रडार पर संजीव हंस के करीबी भी आ गए हैं। संजीव हंस ने विगत वर्षों में काफी विदेश यात्रा भी की हैं। ईडी इस बात का भी पता लगा रही है कि संजीव हंस ने सरकार से अनुमति ली थी या नहीं? वहीं, गोवा, पुणे समेत कई शहरों में प्रॉपर्टी की जानकारी भी सामने आई है। उल्लेखनीय है कि ईडी के द्वारा की गई छापेमारी के दौरान संजीव हंस के घर से आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक ईडी को शक है कि रालोजपा नेता सुनील सिन्हा संजीव हंस की बेनामी संपत्ति के राजदार हैं।

वहीं, संजीव हंस की पत्नी और पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी भी अब औपचारिक तौर पर ईडी की रडार पर आ गई हैं। सूत्रों के अनुसार, ईडी को तफ्तीश के दौरान कई सबूत मिले हैं। संजीव हंस की पत्नी के बैंक खाते में काफी संदिग्ध लेनदेन की भी जानकारी मिली है।

सूत्रों के मुताबिक संजीव हंस की पत्नी के बैंक खातों से पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी के बीच करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन की भी जानकारी मिली है। ईडी के द्वारा की गई छापेमारी में संजीव हंस की पत्नी का पुणे स्थित एक सीएनजी पंप के मालिकाना हक से संबंधित जानकारी मिली है।

ईडी को कई संपत्ति की भी जानकारी मिली है और उससे जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। ईडी मामले की तह तक जाने में जुटी है। संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों से बरामद दस्तावेजों में कई साझा कारोबार के अलावा बैंकों में लाखों रुपये के लेनदेन की जानकारी है।

पुणे और दिल्ली में कुछ साझा संपत्तियों से जुड़े कागजात भी ईडी के हाथ लगने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुलाब यादव के ठेकेदारी समेत अन्य कारोबार में अधिकारी संजीव हंस की स्वयं या पत्नी के नाम से साझेदारी भी पाई गई है। अब निर्माण कंपनी एसपी सिंगला से भी लेनदेन का खुलासा होने वाला है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो