लाइव न्यूज़ :

बिहार में बड़ा ऐलान, पशुओं की अप्राकृतिक मौत पर पशुपालकों को दिया जाएगा मुआवजा, जानें किस जानवर के लिए मिलेगी कितनी राशि

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2022 15:48 IST

बिहार में अब मानव की तरह पशुओं की अप्राकृतिक मौत पर भी सरकार मुआवजा देगी। इस योजना के पीछे तेजस्वी यादव की सोच बताई जा रही है। एक परिवार को अधिकतम 3 पशुओं का ही मुआवजा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अब पशुओं की अप्राकृतिक मौत पर भी सरकार मुआवजा देगी।गाय और भैंस की मौत हो जाने पर हर पशु के हिसाब से 30000 रुपये तक दिए जाएंगे।इसी तरह घोड़ा, बैल, बकरी जैसे अन्य जानवरों के लिए भी मुआवजा, संक्रामक रोग या सांप के काटने से जानवरों की मौत पर भी मुआवजा।

पटना: बिहार में अब पशुपालकों को सरकार के स्तर पर एक बड़ी राहत देने का ऐलान किया गया है। महागठबंधन की सरकार ने यह फैसला किया है कि अगर पशुओं की अप्राकृतिक मौत होती है, तो ऐसी स्थिति में पशुपालकों को मुआवजा दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले के पीछे तेजस्वी यादव की सोच बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सरकार में आते ही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस मुआवजे पर विचार करने लगे थे। 

ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि बिहार में अब मानव की तरह पशुओं की अप्राकृतिक मौत पर भी सरकार मुआवजा देगी। खास तौर पर गाय और भैंस पालने वालों के लिए यह एक बड़ी राहत होगी। गाय और भैंस की मौत हो जाने पर हर पशु के हिसाब से 30000 रुपये दिए जाएंगे। 

हालांकि एक परिवार को अधिकतम 3 पशुओं का ही मुआवजा मिलेगा। इसी तरह घोड़ा और बैल की मौत अप्राकृतिक तरीके से हो जाने पर ₹25000, बछड़ा और गधा की मौत पर 16000 रुपये तथा भेड़ और बकरी की मौत पर 3000 रुपये दिए जाएंगे। 

सरकार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5850000 की राशि स्वीकृत की है। पशुओं की मौत को लेकर विभाग ने जो आदेश जारी किया है, उसमें कहा गया है कि आपदा के अलावा किसी संक्रामक रोग, कुत्ता काटने, जंगली जानवरों के काटने, सांप के काटने और किसी दुर्घटना में अधिक संख्या में पशुओं की मौत पर भी बालकों को मुआवजा मिलेगा। 

हालांकि तकनीकी टीम यह देखेगी कि पशुओं की मौत की वजह पशुपालकों की लापरवाही या कोई अन्य कारण तो नहीं है।

जानकारों का मानना है कि सरकार के इस फैसले से पशुपालकों में राजद का वोट बैंक और ज्यादा मजबूत होगा। जिस तबके को इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा पहुंचना है वह पहले से ही तेजस्वी यादव और राजद के साथ खड़ा रहा है। ऐसे में तेजस्वी ने सरकार में आते ही पशुपालकों को अपनी तरफ से एक बड़ा तोहफा दे दिया है।

टॅग्स :बिहार समाचारतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?