लाइव न्यूज़ :

बिहार: कटिहार जिले की महानंदा नदी में नाव पलटने से चार लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लापता

By भाषा | Updated: October 5, 2019 01:03 IST

डीएसपी ने कहा, “पहली नजर में, यह नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने का मामला लगता है। नाव में 40 यात्रियों की जगह थी लेकिन उसमें लगभग दोगुने लोग सवार थे।’’

Open in App

बिहार के कटिहार जिले की महानंदा नदी में एक नाव पलट जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग लापता हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नाव में करीब 80 लोग सवार थे।

पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के जिलाधिकारी कौशिक भट्टाचार्य ने बताया कि अभी तक चार शव बरामद किए गए हैं। नौ लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि नदी से एक बाइक और एक साइकिल भी मिली है। बारसोई के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि यह घटना जगन्नाथपुर घाट के पास बिहार-बंगाल की सीमा पर बृहस्पतिवार रात करीब सवा आठ बजे हुई।

उन्होंने बताया कि यहां वाजीदपुर गांव के निवासी नदी के ठीक बगल में स्थित पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे।

डीएसपी ने कहा, “पहली नजर में, यह नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने का मामला लगता है। नाव में 40 यात्रियों की जगह थी लेकिन उसमें लगभग दोगुने लोग सवार थे।’’ उन्होंने कहा, “नाव में सवार अधिकतर लोग या तो तैर कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे या प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बचाया। करीब दो दर्जन लोगों का अभी पता नहीं चला है... इस काम के लिए पेशेवर तैराकों को लगाया गया है।” 

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार