लाइव न्यूज़ :

बिहारः पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, नौ बार जीतने का रिकॉर्ड, लालू यादव और नीतीश सरकार में रहे मंत्री, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: July 14, 2022 16:03 IST

बिहारः 9 बार विधायक रह चुके रमई राम लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रहे. बोचहा से कई बार विधायक रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देजनता पार्टी से लेकर राजद, कांग्रेस और जदयू में रह चुके थे. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का करीबी माना जाता था.राजनीतिक करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे.

पटनाः बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम की 81 साल की उम्र में आज पटना के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. रमई राम पिछले दो दिनों से यहां भर्ती थे और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. पटना के जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में दो दिनों से इलाज चल रहा था.

 

वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 9 बार विधायक रह चुके रमई राम लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री रहे. बोचहा से कई बार विधायक रहे थे. वे जनता पार्टी से लेकर राजद, कांग्रेस और जदयू में रह चुके थे. हाल ही में उन्होंने वीआईपी जॉइन की थी. उन्हें राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का करीबी माना जाता था.

रमई राम ने अपने राजनीतिक करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. मुजफ्फरपुर की बोचहां सीट से लगातार 9 बार चुनाव जीतने वाले रमई राम बिहार सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभाल चुके थे. उनका अपना अलग वोट बैंक था. रमई राम 1972 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीते थे.

वे लगभग तीन दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे. इस दौरान जनता पार्टी, लोकदल, जनता दल, राजद, कांग्रेस, लोजपा और जदयू के बाद वीआईपी में भी रहे. वह 5 बार बिहार में मंत्री भी रहे थे. बता दें, 1990 से 2015 तक सरकार किसी की भी रही हो, लेकिन रमई राम को मंत्री पद जरूर मिला.

लेकिन, 2015 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बेबी कुमारी के हाथों रमई राम को हार का सामना करना पडा था. बोचहां को रमई राम का गढ़ कहा जाता है. साल 2015 और 2020 में लगातार दो बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. उनके निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है. 

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार