लाइव न्यूज़ :

Bihar floor test: विधानसभा अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव पेश, आरजेडी के चेतन आनंद और नीलम देवी JDU खेमे में पहुंचे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 12, 2024 13:07 IST

Bihar floor test: बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पेश किया गया। डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने आगे की कार्यवाही संभाली।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव पेशडिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने आगे की कार्यवाही संभालीआरजेडी की नीलम देवी और चेतन आनंद और प्रह्लाद यादव ने पाला बदल कर सत्तापक्ष का हाथ थाम लिया

Bihar floor test: बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पेश किया गया। अवध बिहारी चौधरी ने खुद के खिलाफ लाए गए पद से हटाने के प्रयास के बारे में कहा कि मुझे पद से हटाए जाने की सूचना है। कानूनी रूप से यह सूचना सही है। इसके बाद अब सदन की कार्यवाही उपसभापति संभालेंगे। अवध बिहारी चौधरी की इस घोषणा के बाद उपसभापति आसन पर बैठे। डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने आगे की कार्यवाही संभाली।

बता दें कि जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने के कारण बिहार में बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना है। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरूआत सोमवार को द्विसदनीय विधायिका के सदस्यों को राज्यपाल के पारंपरिक संबोधन के साथ शुरू हुई।

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर ने कहा कि राज्य में कानून का शासन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की ‘सर्वोच्च प्राथमिकता’ है। राज्यपाल ने बजट सत्र के शुरुआती दिन राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून और व्यवस्था में सुधार के लिए (पुलिस) बल की ताकत बढ़ाई गई है। राज्यपाल ने सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी कदमों के बारे में भी बताया। राज्यपाल के परंपरागत अभिभाषण के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी कर व्यवधान डालने की कोशिश की।

किसकी कितनी ताकत

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें है। बहुमत का आंकड़ा 122 है। बीजेपी के पास 78 सीटें, जेडीयू के पास 45 सीटें, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के पास 4 सीटें और एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह भी एडीए खेमे में हैं। इस तरह नीतीश के पास 128 विधानसभा सदस्य हैं।  विपक्ष के पास 114 विधायक हैं। इसमें आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, सीपीआई (एमएल) के 12, सीपीआई (एम) के 2, सीपीआई के 2 विधायक हैं।

हालांकि राजद के नेतृत्व में विपक्ष को झटका तब लगा जब आरजेडी की नीलम देवी और चेतन आनंद और प्रह्लाद यादव ने पाला बदल कर सत्तापक्ष का हाथ थाम लिया।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल