लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: जेपी नड्डा ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर आज लग सकती है मुहर

By स्वाति सिंह | Updated: September 12, 2020 12:04 IST

बिहार में अक्टूबर-नवम्बर महीने में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं और इसके लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव में उतरने के लिए कमर कस चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी-जेडीयू के बीच सीट बंटवारे पर शनिवार को फैसला हो सकता है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) को लेकर बीजेपी-जेडीयू के बीच सीट बंटवारे (BJP JDU Seat Sharing Formula) पर शनिवार को फैसला हो सकता है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान आज उनकी मुलाकात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हो सकती है। ये उम्मीद जताई जा रही कि दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता इस बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग फाइनल कर सकते हैं। शुक्रवार को जेडीयू की ओर से भी इस बात के संकेत दिए गए हैं।

मालूम हो कि बिहार में अक्टूबर-नवम्बर महीने में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं और इसके लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव में उतरने के लिए कमर कस चुका है। 

भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के सह-संयोजक संजय मयूख ने एक बयान में कहा कि इस दौरे में नड्डा प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे। वह प्रदेश भाजपा कोर कमिटी की बैठक को भी संबोधित करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या इस दौरान नड्डा नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे, पार्टी के एक नेता ने कहा कि इसकी संभावना है। नड्डा के साथ पार्टी महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी राज्य के दौरे पर रहेंगे। 

बिहार में भाजपा और जदयू के अलावा राजग का तीसरा घटक दल रामविलास पासवान के नेतृत्व वाला लोक जनशक्ति पार्टी है। लोजपा और जदयू के बीच संबंधों में पिछले कुछ महीनों से तनातनी चल रही है। नड्डा दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र पर मखाना उत्पादक एवं मछली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे एवं उनके साथ विचार विमर्श करेंगे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के पद्मश्री किसान चाची के गांव इब्राहिमपुर (सरैया के निकट) भी जाएंगे तथा वहां लीची कृषक एवं महिला किसानों के साथ बैठक करेंगे।  

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०जेपी नड्डानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज