लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव 2025ः जीतन राम मांझी और चिराग पासवान को किया जा रहा परेशान?, सांसद पप्पू यादव बोले-एनडीए में सीएम कौन

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2025 15:24 IST

Bihar Elections 2025: भाजपा के नेता एक ओर कांग्रेस को ‘औकात’ बताते हैं और दूसरी ओर सुबह-शाम राहुल गांधी का नाम जपते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमांझी जी और चिराग पासवान को परेशान किया जा रहा है।आज तक भाजपा अकेले कितनी सीटें लाई है? क्या बिना सहयोगियों के भाजपा जिंदा रही है?

पटनाः दिल्ली से आज पटना पहुंचने पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि 'महागठबंधन' में नेता कौन होगा, यह अंदरूनी मसला है और इसका फैसला वरिष्ठ नेता बैठ कर करेंगे। वहीं उन्होंने भाजपा से पूछा है कि उनका मुख्यमंत्री कौन है? उन्होंने कहा कि अपने ही घटक दलों को परेशान कर रही है। पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि हमारे यहां(महागठबंधन) कोई मारपीट नहीं है, लेकिन भाजपा में अपने सहयोगियों को ही परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि मांझी जी और चिराग पासवान को परेशान किया जा रहा है।

 

भाजपा के नेता एक ओर कांग्रेस को ‘औकात’ बताते हैं और दूसरी ओर सुबह-शाम राहुल गांधी का नाम जपते रहते हैं। राहुल गांधी के बगैर भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है। पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के बिना भाजपा की बिहार में कोई हैसियत नहीं है। आज तक भाजपा अकेले कितनी सीटें लाई है? क्या बिना सहयोगियों के भाजपा जिंदा रही है?

बालासाहेब ठाकरे नहीं होते, तो भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं होता। पप्पू यादव ने चिराग पासवान को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि हम पहले से कहते आए हैं कि एससी/एसटी या ओबीसी में से कोई मुख्यमंत्री बने, इसमें क्या दिक्कत है? लेकिन भाजपा इन वर्गों को केवल इस्तेमाल करती है, उन्हें सशक्त नहीं बनाना चाहती।

पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा में चिराग पासवान का इस्तेमाल किया जा रहा है। चिराग पासवान को हनुमान हनुमान बोल बोलकर उनका इस्तेमाल किया गया है, उनके परिवार को भाजपा ने तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा एससी एसटी ईडब्लूसी को आगे बढ़ाना नहीं है बल्कि उन्हें गुलाम बनाकर रखा है।

उन्होंने भाजपा के नेताओं पर जातीय सम्मेलन आयोजित कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं, सिर्फ अपने फायदे के लिए। ये लोग यूज एंड थ्रो करते हैं। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा वालों को सुप्रीम कोर्ट पर भी भरोसा नहीं है।

ये लोग कोर्ट पर भी सवाल उठाते हैं और मुख्य न्यायाधीश तक को निशाने पर ले लेते हैं। कह रहे थे कि मुख्य न्यायाधीश देश को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने निशिकांत दुबे पर हमला बोलते हुए कहा कि निशिकांत दुबे लोकसभा के बाहर और भीतर दलाली करते हैं, उनके संपत्ति की जांच होने चाहिए।

इन नेताओं की संपत्ति की जांच कर उसे जब्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है। सिर्फ हिंदू-मुसलमान कर राजनीति करने वालों को जवाब मिलेगा। समय आ गया है कि असली मुद्दों पर बात हो।

टॅग्स :पप्पू यादवबिहारपटनाBJPजीतन राम मांझीचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार