लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Result: शत्रुघ्न-शरद के बेटे-बेटी बचा पाएंगे पिता की सियासी विरासत?

By गुणातीत ओझा | Updated: November 10, 2020 16:34 IST

बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर मतगणना जारी है। राज्य में दिग्गज नेताओं के बेटे और बेटियां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर मतगणना जारी है। राज्य में दिग्गज नेताओं के बेटे और बेटियां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर मतगणना जारी है। राज्य में दिग्गज नेताओं के बेटे और बेटियां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की प्रतिष्ठा के साथ-साथ शरद यादव की बेटी से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे सहित दो दर्जन से ज्यादा विधानसभा सीटों पर पिता की राजनीतिक विरासत को बचाने की लड़ाई जारी है।

वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। तेजस्वी महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा भी हैं। तेजस्वी की विधानसभा सीट पर पूरे देश की नजर है। भाजपा ने उनके सामने सतीश कुमार को उतारा है। सतीश, 2010 के चुनाव में पूर्व सीएम राबड़ी देवी को हरा चुके हैं। समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा सीट से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव मैदान में हैं। 2015 में उन्होंने महुआ से चुनाव जीता था। इस बार उन्होंने अपनी सीट बदल दी है। तेजप्रताप के सामने जदयू के वर्तमान विधायक राजकुमार राय मैदान में हैं। यादव बहुल इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

अब बात करते हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव की। सुभाषिनी मधेपुरा इलाके की बिहारीगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। उनका सीधा मुकाबला जदयू के निरंजन कुमार मेहता से है। जदयू पिछले दो चुनावों में यहां से लगातार जीत दर्ज कर रही है। इस सीट पर राजद का तीन बार कब्जा रहा है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक सुभाषिनी फिलहाल करीब 3200 वोटों के अंतर से जदयू के निरंजन कुमार मेहता से पीछे चल रही हैं।

फिल्म अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा अपनी पिता के सियासी वरचस्व को कायम रखने की जंग लड़ रहे हैं। लव सिन्हा पटना के बांकीपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। जहां उनका मुकाबला भाजपा के तीन बार के विधायक नितिन नवीन से है। नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा भी यहां से कई बाहर विधायक रह चुके हैं। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, लव इस सीट पर भाजपा के नितिन नवीन से पीछे चल रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट, पटना साहिब संसदीय सीट से आती है। जहां से लव के पिता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा दो बार भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर चुके हैं। शत्रुघ्‍न वर्ष 2019 के लोकसभा से ठीक पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्‍होंने पिछले साल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन भाजपा के रविशंकर प्रसाद से उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Polls: नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दिलाई लालू-राबड़ी सरकार की यादें, कहा- 2005 से पहले बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था

भारतबिहार विधानसभा चुनावः कई विधायक होंगे बेटिकट, भाजपा, जदयू, कांग्रेस और राजद में हड़कंप, उम्रदराज विधायकों पर संकट, बेटे-बेटियों को आगे करने की कोशिश

भारतबिहार विधानसभा चुनावः महागठबंधन में सीट को लेकर सिर फुटव्वल?, 15 सितंबर को उम्मीद, सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव की भूमिका अहम

भारतपटना हाईकोर्ट ने रद्द किया 4638 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति का विज्ञापन, दिया नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का आदेश

भारतBihar Crisis: 'जनता देगी नीतीश को जवाब', गठबंधन टूटने के बाद बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल

भारत अधिक खबरें

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत