नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर प्रदेश में सियासी गहमा-गहमी तेज है। इस बीच खबर है कि गया टाउन विधान सभा सीट से चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी को भेंस पर चढ़कर प्रचार करना महंगा पड़ गया है।
एचटी रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने मो. परवेज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मिल रही जानकारी के मुताबिक, बाद में उन्हें थाने से जमानत दे दी गई। बता दें कि परवेज राष्ट्रीय ओलमा पार्टी के उम्मीदवार हैं और गया टाउन से चुनाव लड़ रहे हैं।
पुलिस ने इस आरोप में मामला किया दर्ज-
मिल रही जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलते ही आचार सहिता उल्लंघन और पशु अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मो. परवेज राष्ट्रीय ओलमा पार्टी के उम्मीदवार हैं और गया टाउन से चुनाव लड़ रहे हैं। इस तरह से प्रचार करने की अनुमति नहीं लेने के कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया-
दरअसल, मोहम्मद परवेज रविवार को चुनावी प्रचार के लिए गया के गांधी मैदान से भैंस पर सवार होकर निकले। लेकिन स्वजरपुरी रोड में पुलिस ने उनको गिरफ्तार में लिया। उनपर अचार संहिता उल्लंघन और पशु अत्याचार अधिनियम के तहत सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है।
मो. परवेज ने भैंस पर बैठकर प्रचार करने बताया ये है वजह
भैंस से प्रचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि भैंस पर प्रचार इसलिए कर रहे थे, क्योंकि गया को प्रदूषणमुक्त बनाना है। अगर चुनाव जीता तो शहर को प्रदूषणमुक्त बनाकर छोड़ेंगे। गया फिलहाल राज्य के सबसे गंदे शहरों में शामिल है। इसके साथ ही परवेज ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवार का गया टाउन सीट पर जमानत जब्त होना तय है।