लाइव न्यूज़ :

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एकबार फिर से दिया विवादित बयान, कहा-शूद्र आज पढ़-लिख चुके हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2023 18:34 IST

गौरतलब है कि पिछले दिनों एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान शिक्षामंत्री ने प्रो. चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए उसे समाज में नफरत फैलाने वाला बताया था।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा- जिन धर्म ग्रंथों में शूद्र के बारे में लिखा गया आज वे शूद्र भी पढ़-लिख चुके हैंचंद्रशेखर ने कहा- आज एकलव्य की संतान अंगूठा देना नहीं बल्कि जवाब देना जानता हैइससे पहले उन्होंने रामचरितमानस को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी

पटना: रामचरितमानस को समाज में नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताकर हंगामा खडा कराने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने एक बार फिर से धर्म ग्रंथों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने एक बार फिर कहा है कि जिन धर्म ग्रंथों में शूद्र के बारे में लिखा गया आज वे शूद्र भी पढ़-लिख चुके हैं। 

मंत्री ने कहा कि हम एकलव्य की संतान हैं, एकलव्य की संतान अंगूठा नहीं देना चाहता है बल्कि जवाब देना चाहता है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम कुर्बानी देना नहीं बल्कि कुर्बानी लेना जानते हैं। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर राजद की ओर से आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के मौके पर बोल रहे थे। 

इस दौरान एकबार फिर विवादित बतान देते हुए कहा कि जो लोग गरीब और पिछड़े समुदाय के लोगों पर जुल्म ढाते थे। उन्होंने साजिस रची, जिसका नतीजा है कि गरीब और वंचितों से हिंदुवाद के नाम पर वोट और चंदा लेते हैं। लेकिन आज भी गरीबों और पिछड़ों को सम्मान नहीं देना चाहते हैं। जिन धर्म ग्रंथों में शूद्र को नीच बताया गया आज वह शूद्र भी पढ़-लिख गया है। 

चंद्रशेखर ने कहा कि आज एकलव्य की संतान अंगूठा देना नहीं जानता है बल्कि जवाब देना जानता है। हम शहीद जगदेव प्रसाद की संतान हैं कुर्बानी देना नहीं कुर्बानी लेना जानते हैं। 

बता दें कि पिछले दिनों एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान प्रो. चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए उसे समाज में नफरत फैलाने वाला बताया था। मंत्री के इस बयान को लेकर पूरे देश की सियासत गरमा गई थी। जिसके बाद मंत्री चंद्रशेखर के साथ साथ नीतीश सरकार की खूब फजीहत हुई थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी