लाइव न्यूज़ :

Bihar Diwas: 113 साल का हुआ बिहार, पीएम मोदी, नीतीश कुमार सहित नेताओं ने दी शुभकामनाएं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2025 15:37 IST

Bihar Diwas:  केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अतुल्य परंपरा, शौर्य एवं ज्ञान की भूमि बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं देता हूं।

Open in App

Bihar Diwas:  बिहार दिवस को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। बिहार आज 113 साल का हो गया है। इस मौके पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार दिवस को लेकर भव्य आयोजन भी किया गया है। पीएम मोदी ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि भारतीय परंपराओं और संस्कृति के केंद्र में रहे राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। जबकि नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अतुल्य परंपरा, शौर्य एवं ज्ञान की भूमि बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं देता हूं। भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली बिहार ने अपने ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म के प्रकाश से सदैव सम्पूर्ण विश्व को आलोकित किया है। इसके साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी बिहारवासियों को 'बिहार दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ। ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है। इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एनडीए सरकार बिहार को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेशवासियों की सुख, शांति और उन्नति की कामना करता हूं।

बता दें कि बिहार राज्य को 22 मार्च, 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग करके इसी दिन बनाया गया था। तब से बिहार दिवस मनाया जाता है। इसलिए इस दिन को राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर शनिवार को राज्य के अलग-अलग शहरों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पटना के गांधी मैदान में भी आज से बिहार दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बिहार दिवस समारोह 22 से 26 मार्च तक गांधी मैदान में मनाया जाएगा।

टॅग्स :बिहार दिवसनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारचिराग पासवानतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो