लाइव न्यूज़ :

बालासोर ट्रेन हादसा: "दृश्य देख फटने लगता है कलेजा....तय होनी चाहिए जिम्मेदारी", बोले तेजस्वी यादव, कार्रवाई को लेकर कही यह बात

By आजाद खान | Updated: June 4, 2023 15:37 IST

बालासोर ट्रेन हादसा पर बोलते हे तेजस्वी यादव ने कहा है कि "हमें इसका बहुत दुख है। इस घटना में लापरवाही हुई है। इस घटना ने रेलवे के दावे फेल कर दिए। इसकी जिम्मेवारी तय होनी चाहिए। जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए। इस घटना में बिहार के कई लोग घायल हुए हैं। सारी जानकारी ली जा रही है उसके बाद बिहार सरकार निर्णय लेगी।"

Open in App
ठळक मुद्देबालासोर ट्रेन हादसा को लेकर तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि "दृश्य देख फटने लगता है कलेजा....तय होनी चाहिए जिम्मेदारी"उन्होंने अभी तक जिम्मेदारी तय नहीं किए जाने पर भी बोला है।

भुवनेश्वर: ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि हादसे में मारे गए लोगों के प्रति मेरी पूरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा है कि जिस तरीके के हादसे की तस्वीरें सामने आई है, उसे देख कलेजा फटने लगता है। 

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस तरीके से केंद्र सरकार यह दावा करती है कि रेलवे पूरी तरह से सुरक्षित है और इसकी सेफ्टी को लेकर कई काम किए गए है, इस हादसे ने उस दावे को फेल कर दिया है। तेजस्वी यादव ने अपने बयान में हादसे की जिम्मेदारी लेने वाले के बारे में बोला है कि अब तक इस हादसे के जिम्मेदार लोगों की पहचान हो जानी चाहिए थी। 

क्या कहा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

इस हादसे में पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि "हमें इसका बहुत दुख है। इस घटना में लापरवाही हुई है। इस घटना ने रेलवे के दावे फेल कर दिए। इसकी जिम्मेवारी तय होनी चाहिए। जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए। इस घटना में बिहार के कई लोग घायल हुए हैं। सारी जानकारी ली जा रही है उसके बाद बिहार सरकार निर्णय लेगी।"

हादसे के जिम्मेदार दोषियों पर कार्रवाई की बात पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि अभी तक महिला पहलवानों वाले मामले में कोई कार्यवाई नहीं हुई है, ऐसे में इस मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी ये आने वाला समय ही बताएगा। इस हादसे की जिम्मेदारी तय करने पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि हादसे के होने के बाद भी अभी तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। 

ट्रेन हादसे की असल वजह की हुई पहचान- रेल मंत्री

इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा है कि ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन हादसे की असल वजह की पहचान कर ली गई है और हादसे से प्रभावित हुई पटरियों की सामान्य सेवाओं के लिए बुधवार तक मरम्मत किए जाने की उम्मीद है। दुर्घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हादसे की वजह रेलवे सिग्नल के लिए अहम ‘प्वाइंट मशीन’ और ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ प्रणाली से संबंधित है। वैष्णव ने कहा कि ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ में किए गए बदलाव की पहचान कर ली गई है जिसके कारण यह हादसा हुआ।

भाषा इनपुट के साथ   

टॅग्स :रेल हादसाओड़िसातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो