लाइव न्यूज़ :

"हम जानते हैं इसके पीछे कौन है,अब पहले वाली बात नहीं रही...", उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर डिप्टी सीएम तेजस्वी का पलटवार

By अंजली चौहान | Updated: January 26, 2023 12:17 IST

तेजस्वी यादव के अपने बयान से उपेंद्र कुशवाहा के आरोपों पर सीधे तौर पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा के बयानों पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया पलटवार।तेजस्वी यादव ने कहा कि हम किसी के भी कुछ भी कहने पर बिखरेंगे नहीं।उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ अगर कोई कुछ करता है कि उस पर कार्रवाई होगी।

पटना:बिहार जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राजद पर आरोप लगा रहे हैं कि वह पार्टी और नीतीश कुमार को कमजोर कर रहे हैं। उपेंद्र का कहना है कि गठबंधन में आने से पहले राजद और नीतीश कुमार में डील हुई है और उन्हें इस डील के बारे में नहीं बताया गया है। इन आरोपों पर बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं इसके पीछे कौन है। अब पहले वाली बात नहीं रही कि कोई कुछ कहेगा और हम बिखर जाएंगे।" 

तेजस्वी यादव के अपने बयान से उपेंद्र कुशवाहा के आरोपों पर सीधे तौर पर निशाना साधा है। उन्होंने पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की बात भी की है।

हम जानते हैं इसके पीछे कौन है- तेजस्वी यादव 

राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जब मीडिया ने उपेंद्र कुशवाहा के आरोपों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बेबाकी से इसका जवाब दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि हम जानते हैं, इन सबके पीछे कौन है। अब पहले वाली कोई बात नहीं रही कि कोई कुछ भी कहेगा और हम बिखर जाएंगे। हमारे एक होने का कारण देश में काबिज सांप्रदायिक शक्तियों को हटाना है। कोई पार्टी के खिलाफ अगर काम करना है तो उस पर कार्रवाई होगी। 

बता दें कि इस समय जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा एकदम अलग-थलग पड़ गए हैं। वहीं, सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक हो गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा के बयानों पर सीएम नीतीश ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। इन सब विवादों के बीच अटकले लगाई जा रही है कि कुशवाहा बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी ओर, पार्टी में आपसी कलह खुलकर बाहर आ गई है। 

नीतीश कुमार ने उपेंद्र के बयान पर दिया जवाब

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश कुमार और राजद को लेकर एक 'डील' की बात कही थी। इस 'डील' की गुत्थी बिहार राजनीति में सुलझने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, कुशवाहा ने नीतीश कुमार को राजनीति रूप से कमजोर बताया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि सीएम नीतीश जब भी राजनीतिक रूप से कमजोर हो जाते हैं तो हम ही उनका साथ देते हैं। इस बयान के पर नीतीश कुमार ने सफाई देते हुए कहा बीते दिनों का था कि हमारी पार्टी कमजोर नहीं है, पहले के मुताबिक कार्यकर्ता बढ़े हैं। लोग कहते हैं तो कहने दो। हमारी पार्टी में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। मैंने कभी किसी को पार्टी में आने या जाने से नहीं रोका है। 

इन बयानों से साफ है कि राजद और जदयू एक ओर हो गए हैं और कुशवाहा एकदम अलग पड़ गए हैं। पार्टी के बीच आतंरिक कलह दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में सभी की नजरें बिहार राजनीति पर बनी हुई है कि आने वाले दिनों में क्या राजनीतिक समीकरण बदलेगा या कुशवाहा कोई बड़ा कदम उठाएंगे।  

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारजेडीयूआरजेडीउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी