लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भारतीय सेना पर पूरा भरोसा, कहा- केंद्र सरकार को गंभीर होने की जरूरत है

By एस पी सिन्हा | Updated: December 13, 2022 19:26 IST

महागठबंधन विधायक दल की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना और चीन के बीच झड़प को लेकर केंद्र सरकार को गंभीर होने की जरुरत है।

Open in App
ठळक मुद्दे उन्होंने भारतीय सैनिकों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हमें हमारे सैनिकों पर भरोसा हैयादव ने कहा है कि चीन लेह-लद्दाख में गांव बसा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही हैविपक्ष की एकजुटता को लेकर उन्होंने कहा- हमलोग मिलकर लड़ेंगे और भाजपा को हराएंगे

पटना: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सेना के साथ झड़प पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि चीन लेह-लद्दाख में गांव बसा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही है। यह एक ऐसा मामला है जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने भारतीय सैनिकों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हमें हमारे सैनिकों पर भरोसा है।

महागठबंधन विधायक दल की बैठक के बाद तेजस्वी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना और चीन के बीच झड़प को लेकर केंद्र सरकार को गंभीर होने की जरुरत है। उन्होंने कहा भारतीय सेना है, तो हमलोग लोगों को पूरा भरोसा है कि हमारी सीमा सेफ रहेगी। तेजस्वी ने कहा कि शीतकालीन सत्र 5 दिन तक चलेगा। चार दिन और बाकी है। 

उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक लाए जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि 2024 की चुनौती स्वीकार है। हमलोग मिलकर लड़ेंगे और भाजपा को हराएंगे। नौकरियों की बात पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग लगातार रोजगार दे रहे हैं आज भी नियुक्ति पत्र बाटने जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सत्ता तेजस्वी यादव को सौंपने की बात पर उन्होंने कहा कि अभी हमलोग मिल जुलकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चला रहे हैं। ऐसे ही सरकार अच्छे से चलती रहेगी और हमलोग अच्छे काम करते रहेंगे। उपमुख्यमंत्री ने लालू यादव के स्वास्थ्य पर कहा कि अब वह पहले से बेहतर हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारआरजेडीमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख