लाइव न्यूज़ :

बिहार: कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान ने किया ऐलान- सीएम पद के चेहरे की प्रक्रिया तय समय पर पूरी होगी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2025 17:14 IST

उन्होंने तेजस्वी यादव के सीएम फेस से जुड़ी अटकलों पर चुप्पी साधे रखी। डॉ. खान ने कहा कि कुछ चीज बाद में तय होती है। ऐसा नहीं है कि मैं मुख्यमंत्री पद की बात कर रहा हूं, लेकिन हम लोग एकजुट हैं। हम लोग जनता के बीच जाएंगे। इस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा कोई तात्कालिक निर्णय नहीं, बल्कि एक प्रक्रिया है और यह प्रक्रिया तय समय पर पूरी की जाएगी। उन्होंने तेजस्वी यादव के सीएम फेस से जुड़ी अटकलों पर चुप्पी साधे रखी। डॉ. खान ने कहा कि कुछ चीज बाद में तय होती है। ऐसा नहीं है कि मैं मुख्यमंत्री पद की बात कर रहा हूं, लेकिन हम लोग एकजुट हैं। हम लोग जनता के बीच जाएंगे। इस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।

उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा की ओर से सियासी जाल बिछाने की तैयारी है। खान ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को परेशान कर रही है। उन्हें परेशान करके छोड़ी हुई है। आगे क्या होगा आप देखते जाइए। डॉ. खान ने कहा इसलिए नीतीश कुमार के प्रति हमारी हमेशा सहानुभूति है, लेकिन इस सरकार को उखाड़ के फेंकना है। हम लोग जनता के बीच जाएंगे। नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस के हाथ मिलाने की सम्भावना से उन्होंने इंकार किया। 

वहीं बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को महागठबंधन को आर्डिनेशन कमेटी की प्रस्तावित बैठक से पहले ही 23 अप्रैल को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में महागठबंधन के प्रमुख नेता शामिल होंगे और कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे। 

वहीं, चिराग पासवान के बिहार के मुख्यमंत्री बनने के संभावना पर उन्होंने कहा कि उनको हिम्मत है तो पहले अडानी और अंबानी के यहां जाकर अपने दलित महादलित को रिजर्वेशन दिलाए उसके बाद बात करें। दरअसल, चिराग ने पिछले दिनों बिहार में सेवा करने की बात कही थी। उनके इस बयान को बिहार में एनडीए के भीतर किसी बड़े खेले के रूप में देखा जा रहा है। अब डॉ. खान ने चिराग को आड़े हाथों लेते हुए उनसे सवाल किया कि वे दलितों को निजी क्षेत्र में आरक्षण के लिए क्यों नहीं आवाज उठाते?

टॅग्स :कांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन