लाइव न्यूज़ :

बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, विधायक दल के नेता पद से अजीत शर्मा को हटाया, डॉ शकील अहमद नए नेता, बैठक में 8 विधायक पहुंचे, 11 विधायक नहीं पहुंचे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2023 14:38 IST

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ शकील अहमद खान को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पूर्व प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने डॉ शकील अहमद के नाम की घोषणा की। बैठक में सभी विधायकों को बुलाया गया था, लेकिन सिर्फ आठ विधायक ही पहुंचे।बैठक में बिहार कांग्रेस की टॉप लीडरशीप थी, इसके बाद भी 11 विधायक नहीं पहुंचे।

पटनाः बिहार में कांग्रेस ने बड़ा बदलाव करते हुए विधायक दल के नेता पद से अजीत शर्मा को हटा दिया गया है। उनके जगह पर डॉ शकील अहमद को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ शकील अहमद खान को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया।

विधायक दल के नेता चयन के लिये आब्जर्वर बनाए गए बिहार के पूर्व प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने डॉ शकील अहमद के नाम की घोषणा की। बैठक में सभी विधायकों को बुलाया गया था, लेकिन सिर्फ आठ विधायक ही पहुंचे। इसको लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इस बैठक में बिहार कांग्रेस की टॉप लीडरशीप थी, इसके बाद भी 11 विधायक नहीं पहुंचे।

बताया जा रहा है कि अजीत शर्मा को इस बात की जानकारी थी कि उन्हें पद से हटाया जा रहा है। इसलिए उन्होंने बैठक से पहले ही दूरी बना ली। वह पद से हटाए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। अजीत शर्मा को हटाए जाने को लेकर कांग्रेस के अंदर ही विरोध शुरू हो सकता है।

इधर, कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि जो भी विधायक बैठक में किसी कारण से नहीं आए हैं, उन सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से डॉ शकील अहमद को विधायक दल का नेता चुना गया है। कटिहार के काबर कोठी गांव निवासी डॉ शकील अहमद कटिहार के कदवां से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुये हैं।

वहीं कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने पर डॉ शकील अहमद ने खुशी जताते हुए कहा कि पार्टी आलाकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। ऐसे में पार्टी को एक सूत्र में पिरो कर चलना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मौजूदा केंद्र सरकार को सत्ता से बेदखल करने का प्रण लिया है।

बता दें अभी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भूमिहार जाति से आते हैं और विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी भूमिहार जाति से आते हैं। चार विधान पार्षद हैं और सभी सवर्ण हैं। जिला अध्यक्षों में आधे से ज्यादा सवर्ण हैं।

सोशल इंजीनियरिंग को देखते हुए अजीत शर्मा को पद से हटाया गया है। कांग्रेस, राजद और जदयू से पीछे नहीं रहना चाहती है। वह अल्पसंख्यक वोट बैंक में हिस्सा चाहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उसने विधायक दल का नेता डॉ शकील अहमद को बनाया है।

टॅग्स :कांग्रेसबिहारपटनामल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर