लाइव न्यूज़ :

बिहार में सांप्रदायिक हिंसाः 45 लोग गिरफ्तार, सासाराम और बिहार शरीफ में धारा-144 लागू, सीएम नीतीश ने कहा-किसी ने जानबूझकर किया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2023 16:15 IST

बिहार लोक सेवा आयोग के 75वें स्थापना दिवस समारोह के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि सासाराम में जो भी हुआ, वह सामान्य घटना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। ये सब बदमाशी कर रहे हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का मुख्यालय है।हिंसा के सिलसिले में 27 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पटनाः बिहार के अलग-अलग जिलों में रामनवमी के अगले दिन शुक्रवार को जमकर हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि बहुत दुख की बात है। हमें कल जैसे ही पता चला, अलर्ट होकर तेजी से काम किया गया। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये किसी ने जानबूझकर किया है। हमने कहा है कि इस बारे में पता लगाया जाए। वहीं, सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम रद्द होने पर नीतीश कुमार ने कहा कि अमित शाह क्यों आ रहे थे? अब नहीं आ रहे हैं तो क्यों नहीं आ रहे हैं, वो ही जानें?

पटना स्थित अधिवेशन भवन में बिहार लोक सेवा आयोग के 75वें स्थापना दिवस समारोह के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि सासाराम में जो भी हुआ, वह सामान्य घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। ये सब बदमाशी कर रहे हैं। इसमें किसी ने कुछ गड़बड़ किया है।

वरीय अधिकारी मामले को देख रहे हैं। बिहार में सबकुछ ठीक चल रहा था। इससे पहले कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ था। अब इस तरह की गड़बड़ी कौन कर रहा है, यह भी देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अलर्ट है और अधिकारी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, भाजपा के द्वारा सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह का दौरा रद्द कर दिये जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां किसी को देख कर काम नहीं होता है। केंद्रीय मंत्री हमेशा आते ही रहते हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाती है। राज्य सरकार हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाती है।

हम इन चीजों का ध्यान रखते हैं। वे (भाजपा) लोग ध्यान न रखें, वो अलग बात है। यह पूछे जाने पर कि भाजपा ने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। इसपर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद बातें हैं।

गृह अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उसमें सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया हो, यह भाजपा नेताओं की ओर से बेबुनियाद बातें की जा रही हैं। अमित शाह अगर सासाराम नहीं आ रहे हैं तो कोई और बात होगी। बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

राज्य पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि सासाराम और बिहार शरीफ में “सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई है”, लेकिन वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में ऐहतियातन डेरा डाले हुए हैं और भारी संख्या में बलों की तैनाती भी बरकरार रखी गई है।

बयान के मुताबिक, रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम में हिंसा और आगजनी के सिलसिले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बिहार शरीफ में, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का मुख्यालय है, हिंसा के सिलसिले में 27 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारअमित शाहआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल