लाइव न्यूज़ :

बिहारः 36 आईएएस और 26 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह को सहरसा एसपी पद से हटाकर यहां भेजा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2023 18:24 IST

बिहार सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। लघु जल संसाधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल को मद्ध निषेध विभाग का सचिव बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिसूचना के अनुसार 14 जिलों के डीएम बदले गए हैं।26 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।लिपि सिंह को सहरसा के एसपी पद से हटाकर बीएमपी का कमांडेट बनाया गया है।

पटनाः बिहार में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कई जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीछे हमेशा खड़े दिखने वाले आईएएस अधिकारी को इस बार जिलाधिकारी बना दिया गया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिलने के बाद दिनेश कुमार को पश्चिम चंपारण का डीएम बनाया गया है। दिनेश कुमार राय लंबे समय तक नीतीश कुमार के आप्त सचिव रहे थे। वर्तमान में गृह विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित थे। सरकार ने अब उन्हें पश्चिम चंपारण का जिलाधिकारी बनाया है।

इसको लेकर बिहार सामान्य प्रशासन और गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं कई जिलों के डीएम बदले गए हैं। लघु जल संसाधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल को मद्ध निषेध विभाग का सचिव बनाया गया है। ये निबंधन महा निरीक्षक व उत्पाद आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

बी. कार्तिकेय धनजी को राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही राज्य परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। सीमा त्रिपाठी को परिवहन आयुक्त से स्थानांतरित करते हुए विशेष सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 14 जिलों के डीएम बदले गए हैं। जबकि 26 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह की बेटी और आईपीएस लिपि सिंह को सहरसा के एसपी पद से हटाकर बीएमपी का कमांडेट बनाया गया है।

राज्य सरकार ने सीतामढ़ी के एसपी हरकिशोर राय का ट्रांसफर बीएमपी 16 के कमांडेंट पद पर किया है, वे बीएमपी 14 के अतिरिक्त प्रभार पर भी रहेंगे। मनोज कुमार तिवारी को सीतामढ़ी का नया एसपी बनाया गया है, वे बीएमपी 8 के कमांडेंट पद पर तैनात थे।

वैशाली के एसपी मनीष को सीआईडी में एसपी बनाया गया है। रवि रंजन कुमार को वैशाली का नया एसपी बनाया गया है वे बीएमबी 12 में तैनात थे। इसतरह से बडे़ पैमाने पर तबादला किया गया है। इसमें खास बात यह है कि सहयोगी राजद का ख्याल रखते हुए तेजस्वी यादव के करीबियों को भी फिल्ड में लाया गया है, जो अबतक सचिवालय के गलियारे में दौड़ रहे थे।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार