लाइव न्यूज़ :

Bihar: CM नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की सभी क्षमताएं, देश भर में चलाया जाएगा ’मिशन नीतीश', कांग्रेस ने साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2021 17:02 IST

बिहार की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीएम मैटेरियल होने के प्रस्ताव को लेकर हलचल मची हुई है. लगातार इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है. जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल होने का प्रस्ताव पास किया गया था.

Open in App

बिहार की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीएम मैटेरियल होने के प्रस्ताव को लेकर हलचल मची हुई है. लगातार इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है. जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल होने का प्रस्ताव पास किया गया था.

जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कल की बैठक में नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल होने का प्रस्ताव लाया था. जिसके बाद से ही जदयू का मनोबल अब बढ गया है. इसबीच जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ऐलान कर दिया है कि पूरे भारत में अब ’मिशन नीतीश' चलाया जायेगा और नीतीश के चेहरे को राष्ट्रीय स्तर पर खडा किया जायेगा.

आज जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी उपेन्द्र कुशवाहा से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे. उन दोनों के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बात हुई. इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि मिशन नीतीश के तहत देश में राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खडा किया जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश की स्वीकारिता को बढाने के लिए पार्टी यह मिशन चलाएगी. वहीं, केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार के मिशन को देश में और भी तेजी से बढाया जायेगा. पूरी शक्ति के साथ इसका प्रचार-प्रसार किया जायेगा.

मिशन यह है कि जदयू को अब राष्ट्रीय पार्टी बनाना है. पार्टी का विस्तार करना है. हालांकि केसी त्यागी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले से ही 2024 के उम्मीदवार हैं और वही रहेंगे. अब ऐसे में सवाल खडा होता है कि क्या नीतीश कुमार सिर्फ पीएम मटेरियल बनकर ही रह जायेंगे.

हालांकि, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश का पीएम बनने के लिए सभी क्षमताएं हैं. उन्होंने कहा कि पीएम बनने के गुण होने और दावा पेश करने में अंतर है. पीएम मटेरियल का मतलब है कि उनमें (नीतीश कुमार) देश का नेतृत्व करने की योग्यता और क्षमता है.

इसबीच कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि पीएम का सपना देखने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए उसकी योग्यता भी बहुत जरूरी होती है. जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ रहकर उनकी हां में हां मिलाते रहेंगे तब तक उनका सपना पूरा नहीं होने वाला है. मिश्रा कहा कि राजनीति में कोई मैटेरियल नहीं होता है.

यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सच में खुद को पीएम मैटेरियल मानते हैं तो भाजपा से अलग हो जाए. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार की तुलना राहुल गांधी से की और कहा कि वे राहुल गांधी की तरह अकेले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चैलेंज दें. मिश्रा इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने कहा कि इस दौरान एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं होने की भी बात कही. एनडीए में कोआर्डिनेशन की कमी भी बताया. भाजपा और जदयू दोनों की सोच और मांगें अलग-अलग है.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई