लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः प्रदेश में दिखा, अब देश में दिखेगा..., बिहार में 2024 की तैयारी शुरू, जदयू का पोस्टर वार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2022 17:57 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाये गये पोस्टर में लिखा गया है कि, बिहार देखा है, देश देखेगा... प्रदेश में दिखा, अब देश में दिखेगा..।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के नए पोस्टरों से गहमागहमी बढ़ी हुई है। पीएम मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात करते हैं और देश वासियों को संबोधित करते हैं। जदयू ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मन बात की नहीं काम की बात कीजिए।

पटनाः बिहार में 2024 की तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है। पटना में जदयू प्रदेश कार्यालय में नीतीश कुमार का पोस्टर लगाया गया है। पटना में लगे पोस्टर में लिखा है- ‘नीतीश सबके हैं। दरअसल, इस पोस्टर के जरिए जदयू यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि नीतीश कुमार पूरे देश के नेता हैं।

ऐसे में नीतीश कुमार के नए पोस्टरों से गहमागहमी बढ़ी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाये गये पोस्टर में लिखा गया है कि, बिहार देखा है, देश देखेगा... प्रदेश में दिखा, अब देश में दिखेगा..। वहीं, कई बैनरों पर यह भी लिखा गया है कि जुमला नहीं, हकीकत..। आश्वासन नहीं, सुशासन, आगाज हुआ। बदलाव होगा।

अर्थात बिहार में भाजपा सत्ता से बाहर हो गई है। अब जदयू उसे देश से भी बाहर करना चाहती है। वहीं एक पोस्टर में लिखा गया है कि मन की नहीं काम की। दरअसल, पीएम मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात करते हैं और देश वासियों को संबोधित करते हैं। जिसको लेकर जदयू ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मन बात की नहीं काम की बात कीजिए।

इसबीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अब ये साफ़ कर दिया है कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार के चेहरा होंगे और 2024 में हम उन्हें प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, देश को जोड़ने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल के वक्त तो हम चूक गए थे।

आज फिर वक्त आ गया है, जब हमें मौका मिल रहा है कि पटेल समाज के बेटे नीतीश कुमार को हम 2024 में प्रधानमंत्री बनाएं। “तब सरदार पटेल ने देश जोड़ा था, अब फिर पटेल का बेटा ही देश तोड़ने वालों से लड़कर देश जोड़ेगा।”

टॅग्स :जेडीयूBJPनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार