लाइव न्यूज़ :

मिशन 2024ः अगर सभी विपक्षी पार्टी एकजुट हो जाए और मिलकर चुनाव लड़ें तो 2024 में भारी सफलता हासिल होगी, सीएम नीतीश ने कहा-संख्या की बात नहीं कर रहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2022 15:58 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों से राष्ट्रीय स्तर एकजुट होने के लिए अपने मतभेदों को भुलाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे साथ मिलकर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50 सीट पर समेट सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक यहां हो रही है।राष्ट्रहित में विपक्ष की एकता समय की मांग है।जदयू ने भाजपा पर देश में ‘‘सांप्रदायिक उन्माद’’ फैलाने का भी आरोप लगाया।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में कहा कि मैं बस इतना कह रहा हूं कि अगर सभी विपक्षी पार्टी एकजुट हो जाए और मिलकर चुनाव (2024 लोकसभा चुनाव) लड़ें तो भारी सफलता हासिल होगी। मैं किसी भी संख्या की बात नहीं कर रहा हूं। सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया।

सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 50 सीट पर सिमट जाएगी, बशर्ते सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें। जदयू के शीर्ष नेता कुमार विपक्षी नेताओं से मिलने के लिए पांच सितंबर को दिल्ली जाएंगे।

जदयू ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर ‘‘सत्तावादी’’ प्रवृत्ति रखने और मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली और झारखंड सहित कई राज्यों में गैर-भाजपा सरकारों को अस्थिर करने का भी आरोप लगाया। भाजपा पर जदयू की ओर से यह प्रहार तब किया गया जब भागवा पार्टी में मणिपुर में उसके छह में से पांच विधायक शामिल हो गए हैं।

जदयू ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर देश में ‘‘अघोषित आपातकाल’’ लगाने, विपक्षी आवाजों को चुप कराने के लिए जांच एजेंसियों का ‘‘दुरुपयोग’’ करने और समाज में ‘‘सांप्रदायिक उन्माद’’ भड़काने का आरोप लगाया। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कुमार ने दावा किया कि उनका एकमात्र लक्ष्य भगवा पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्ष को एकजुट करने के लिए काम करना है।

कुमार ने पिछले महीने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। देश संकट के दौर से गुजर रहा है। केंद्र ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन किया है और सत्तावाद की ओर बढ़ रहा है। जदयू ने मूल्य वृद्धि और ‘‘बढ़ती’’ गरीबी और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि नोटबंदी के बाद से अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है, लेकिन लोगों को ‘‘विश्व गुरु’’ का सपना दिखाया जा रहा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनालोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल