लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार 2.0: बिहार के सीएम नीतीश कुमार योगी के शपथ समारोह में होंगे शामिल, 25 मार्च को होगी ताजपोशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2022 17:29 IST

बिहार सरकार के अधिकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार कल 25 मार्च को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी के राजतिलक में शामिल होंगे कई राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्रीलखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 25 मार्च से योगी सरकार 2.0 की औपचारिक रूप से शुरूआत हो जाएगी। शुक्रवार को होने वाले योगी के शपथ समारोह में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। बिहार सरकार के अधिकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार कल 25 मार्च को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

गुरुवार को भाजपा विधायक दल की बैठक है, जिसमें योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके लिए बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेता लखनऊ पहुंचे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सूबे की राजधानी पहुंचे हैं। सीएम योगी का राजतिलक बेहद भव्य होने जा रहा है। इसके लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। कल योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

उनके राजतिलक में कई गणमान्य शामिल होंगे। इसमें फिल्म जगत से लेकर उद्योग जगत के बड़े-बड़े चेहरे शामिल हैं। बीजेपी के सीनियर नेताओं के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और विपक्षी दलों के नेताओं को भी न्यौता भेजा गया है। 

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा शामिल हैं।

इनके अलावा अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी कार्यक्रम में मौजूद रह सकते हैं। मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी की यहां दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 403 में से 255 सीटों में जीत का परचम लहराया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार