लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet: बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी कार्तिक पर सीएम नीतीश और तेजस्वी मेहरबान!, बिहार कैबिनेट में कानून मंत्री बनाया गया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2022 18:59 IST

Bihar Cabinet: अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार के करीबी कार्तिक सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। कार्तिक सिंह ने जैसे ही शपथ ली राजभवन के बाहर छोटे सरकार जिंदाबाद का नारा गूंजने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देअनंत सिंह पर अभी कई मामलों में सुनवाई चल रही है। हाल ही में राजद ने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की थी।मोकामा के रहने वाले कार्तिक सिंह शिक्षक भी रह चुके हैं।

पटनाः बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह फिलहाल जेल में हैं। नीतीश सरकार ने उन्हें सजा दिला दी है। लेकिन नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने के बाद अनंत सिंह के आगे नीतीश कुमार को एकबार फिर से झुकना पड़ा है। शायद यही कारण है कि नए मंत्रिमंडल के गठन में अनंत सिंह का खास को भी जगह दी गई है।

अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार के करीबी कार्तिक सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि कार्तिक सिंह ने जैसे ही शपथ ली राजभवन के बाहर छोटे सरकार जिंदाबाद का नारा गूंजने लगा। कार्तिक सिंह को अनंत सिंह का करीबी बताया जाता है। कार्तिक राजद से एमएलसी हैं। सबसे मजेदार बात तो यह है कि नीतीश कैबिनेट में उन्हें कानून मंत्री बनाया गया है।

अनंत सिंह पर अभी कई मामलों में सुनवाई चल रही है। ऐसे में उनके करीबी के कानून मंत्री बनाये जाने से यह सहज ही अनुमान लगाया जाने लगा है कि इसका लाभ उन्हें मिल सकता है। अभी हाल ही में राजद ने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की थी।

जिसमें अनंत सिंह के करीबी बंटू सिंह को जगह नहीं दी गई थी, जिसके बाद यह कयास लगने लगे थे कि महागठबंधन की सरकार में अनंत के करीबियों को जगह मिल सकती है। कार्तिक सिंह ने विधान परिषद चुनाव में जदयू के उम्मीदवार को पटखनी दी थी। मोकामा के रहने वाले कार्तिक सिंह शिक्षक भी रह चुके हैं। 

बताया जाता है कि अनंत सिंह इन्हें मास्टर साहब कहकर बुलाते हैं। कहा जाता है कि अनंत सिंह के जेल में रहने पर कार्तिक मास्टर ही मोकामा से लेकर पटना तक उनके सारे काम को देखते हैं। अनंत सिंह को सजा होने के बाद मोकामा में उपचुनाव होने हैं।

इसको लेकर पूर्व विधायक की पत्नी नीलम देवी वहां से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि तेजस्वी से इस मसले पर बात हो चुकी है। वहीं कार्तिक सिंह ने भी नीलम देवी की जीत का दावा किया था। हाल में ही कार्तिक सिंह नीलम देवी के साथ मोकामा में लोगों से मिलते देखे गए थे।

टॅग्स :अनंत सिंहबिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर